यूपी सरकार वीकेंड लॉकडाउन में दे सकती है आंशिक छूट, सीएम योगी ने दिया विस्तृत गाइडलाइन तैयार करने का निर्देश

लखनऊ, 11 अगस्त: उत्तर प्रदेश में में शनिवार का लॉकडाउन जल्द खत्म किया जा सकता है। लेकिन रविवार को बंदी और पूरे हफ्ते में नाइट कर्फ्यू पहले की तरह लागू रहेगा। कोविड के कम होते मामलों को देखते हुए आगे रविवार को भी बंदी का फैसला वापस लिया जा सकता है। हालांकि यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही लेंगे। टीम 9 की बैठक में शनिवार को सीएम ने अधिकारियो ंको यह निर्देश जारी किया। वहीं योगी सरकार ने यूपी में रहने वाले विदेशी नागिरकों को भी वैक्सीन लगवाने की छूट प्रदान कर दी है। हालांकि पर्यटकों को यह सुविधा नहीं दी जाएगी।

covid

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11 बजे हुई टीम-9 की मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत चर्चा की है। उन्होंने कहा, प्रदेश में कोविड की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट दिया जा सकता है। सीएम ने गृह विभाग को विस्तृत गाइडलाइन बनाने के साथ उसे पेश करने का निर्देश दिया है। कहा कि, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हर हाल में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाए। कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो। पुलिस पेट्रोलिंग सतत जारी रहे। नवीन व्यवस्था के संबंध में समुचित दिशा-निर्देश प्रस्तुत किये जाएं।

12 जिले कोरोना मुक्त, 27 नए संक्रमित मिले
प्रदेश में अब तक 6.81 करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट हुए हैं। बीते 24 घंटे में 27 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 63 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में अब तक 16 लाख 85 हजार 555 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। आज जनपद अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज नहीं है।

प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.01 है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। विगत 24 घंटे में हुई 2 लाख 39 हजार 909 सैंपल की टेस्टिंग में 59 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 16 जनपदों में सिंगल डिजिट में मरीज पाए गए। वर्तमान में 505 एक्टिव केस हैं।

यूपी में रह रहे विदेशी नागरिक भी लगवा सकेंगे वैक्सीन
यूपी सरकार ने अब विदेशी नागरिकों को भी राहत देते हुए वैक्सीन लगवाने की छूट दे दी है। एसीएस अमित मोहन प्रसाद की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब यूपी में रहने वाले विदेशी नागरिक भी वैक्सीन का स्लॉट बुक करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पासपोर्ट के माध्यम से स्लॉट बुक कराना होगा। हालांकि पर्यटन वीजा पर आने वाले विदेशियों को अभी यह सुविधा नहीं मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+