उत्तराखंड और राजस्थान के बाद यूपी सरकार ने भी कांवड़ यात्रा को किया रद्द

लखनऊ, 17 जुलाई: पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत में कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते उत्तराखंड और राजस्थान सरकार ने इस पर रोक लगा दी, हालांकि यूपी सरकार कांवड़ यात्रा करवाने के पक्ष में थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सीएम योगी को अपने फैसले पर विचार करने को कहा। इसके बाद शनिवार रात यूपी सरकार ने भी कांवड़ यात्रा को रद्द करने का आदेश जारी किया।

Recommended Video

    Kanwar Yatra Cancelled: UP सरकार ने भी कांवड़ यात्रा की रद्द, संघों ने जताई सहमति | वनइंडिया हिंदी
    kanwar

    दरअसल यूपी सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल के साथ कांवड़ यात्रा को जारी रखने का फैसला किया था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया। साथ ही यूपी सरकार को नोटिस जारी कर अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा। सर्वोच्च अदालत ने ये भी साफ कहा था कि अगर सोमवार तक यूपी सरकार अपने फैसले से कोर्ट को अवगत नहीं करवाती, तो वो खुद इस संबंध में फैसला सुना देंगे। हालांकि शनिवार को ही यूपी सरकार ने इस पर फैसला ले लिया। साथ ही कांवड़ यात्रा को रद्द करने का आदेश जारी किया।

    टैंकर से गंगाजल ले जाने की अनुमति
    आपको बता दें कि 25 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। आमतौर पर कांवड़िए उत्तराखंड गंगा जी का जल लेने के लिए जाते हैं, जिस वजह से 24 जुलाई को ही वहां की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। वैसे उत्तराखंड सरकार ने साफ किया है कि सिर्फ कांवड़ियों की एंट्री पर बैन रहेगा, बाकी लोग सामान्य रूप से आवाजाही कर सकेंगे। अगर कोई कांवड़िया पुलिस को चकमा देकर राज्य में एंट्री करता है, तो उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा। इसके अलावा सभी राज्यों को टैंकर के जरिए गंगाजल उपलब्ध करवाया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+