योगी सरकार ने किया बड़ा फैसला, यूपी के राज्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर वेतन वृद्धि मिलेगी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। योगी सरकार के इस ऐलान से सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के अगले दिन ही वेतन वृद्धि मिल जाएगी। इसके सबंधमें मंगलवार को योगी कैबिनेट की बैठक में इस नीति को मंजूरी दी गई

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया वित्त मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। इससे पहले 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को 1 जुलाई और 1 जनवरी से मिलने वाली वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाता था। अब यह बढ़ोतरी रिटायरमेंट के अगले दिन लागू होगी।

up cm yogi

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

बता दें इस नीति को मंंजूरी मिलने के बाद अब सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी अब अपनी पेंशन और ग्रेच्युटी कैलकुलेशन में वेतन वृद्धि को शामिल कर सकते हैं। यह परिवर्तन सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के अनुरूप है जिसका लाभ ज्‍युडिशयल क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को पहले ही मिल चुका है। नई नीति सभी सरकारी कर्मचारियों को यह लाभ प्रदान करती है।

कैबिनेट मीटिंग में दो दर्जन प्रस्‍तावों को मिली मंजूरी

मंगलवार को लोकभवन में हुई यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। बैठक में दो दर्जन से अधिक अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+