NER: रेल खंडों का दोहरीकरण, ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगनलिंग सहित ये हैं पूर्वोत्तर रेलवे की बड़ी उपलब्धियां
Gorakhpur News: विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में, पूर्वोत्तर रेलवे ने वर्ष-2024 में अपनी परिवर्तनकारी यात्रा जारी रखी, जिससे आधुनिकीकरण एवं प्रगति की ओर कदम तेजी से बढ़ रहे हैं। यात्री एवं माल यातायात को विश्वस्तरीय बनाने एवं उन्नत तकनीकों के उपयोग पर जोर देने के साथ, पूर्वोत्तर रेलवे ने देश के विकास में अपनी अहम भूमिका को रेखांकित किया है। पूर्वोत्तर रेलवे व्यापक रूप में इन्फ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन एवं क्षमता वृद्धि के माध्यम से आर्थिक विकास को आगे बढ़ा रहा है।
इस वर्ष पूर्वोत्तर रेलवे पर 215 ट्रैक किमी. रेल पटरियों को नई रेल पटरियों (60 किग्रा.) के साथ नवीनीकृत किया गया। 178 ट्रैक किमी. का नवीनीकरण तथा 188 टर्नआउट का नवीनीकरण किया गया। इस वर्ष कुल 129.57 किमी. दोहरीकरण एवं तीसरी लाइन का कार्य पूर्ण किया गया, जिसमें छपरा- गौतमस्थान (8.85 किमी.), सीतापुर जं.-सीतापुर सिटी (2.5 किमी.), भटनी-औंड़िहार परियोजना के अन्तर्गत बेलथरा रोड-कीड़िहरापुर (13.85 किमी.), फेफना-इन्दारा-मऊ-शाहगंज परियोजना के अन्तर्गत रसड़ा-इन्दारा (28.22 किमी.), खुरहट-सठियांव (18.17 किमी.) एवं खोरासन रोड-दीदारगंज रोड-शाहगंज (23.65 किमी.) तथा वाराणसी-माधोसिंह-प्रयागराज परियोजना के अन्तर्गत गंगा नदी पर दोहरी लाइन के रेल पुल निर्माण सहित झूसी-प्रयागराज (7.68 किमी.) खंडों का दोहरीकरण कार्य और छपरा कचहरी-छपरा (3.0 किमी.) एवं बुढ़वल-गोंडा तीसरी लाइन परियोजना के अन्तर्गत गोंडा कचहरी-करनैलगंज (23.65 किमी.) तीसरी लाइन का कार्य सम्मिलित है।

इसी क्रम में, शाहगढ़-पीलीभीत (24.5 किमी.) आमान परिवर्तन का कार्य पूर्ण होने के साथ लखनऊ-मैलानी-पीलीभीत आमान परिवर्तन परियोजना पूर्ण हो गई। गाजीपुर घाट-तारीघाट एवं गाजीपुर सिटी-तारीघाट (16.79 किमी.) नई रेल लाइन तथा ऐशबाग-मानक नगर (3.5 किमी.) स्वतंत्र बाईपास लाइन का कार्य पूरा किया गया। इस प्रकार कुल 174.36 किमी. ट्रैक, विद्युतीकरण के साथ जोड़ा
गया।
पूर्वाेत्तर रेलवे पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस वर्ष पूर्वाेत्तर रेलवे
पर अब तक लगभग 75 किमी. ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य पूरा किया गया है। ऑटोमेटिक
ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य के पूर्ण होने से अधिक ट्रेनों का संचालन सम्भव हुआ है साथ ही लाइन
क्षमता में वृद्धि हुई है।
महाकुम्भ-2025 को ध्यान में रखकर झूसी स्टेशन यार्ड के निकट डबल लेन के रोड अंडर ब्रिज सं.-110,
झूसी-रामनाथपुर स्टेशनों के मध्य समपार सं.-66 पर रोड अंडर ब्रिज तथा प्रयागराज रामबाग एवं झूसी
स्टेशनों पर विस्तारित यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत इस रेलवे पर कुल 58 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है,
जिसमें गोमती नगर स्टेशन का कार्य पूर्ण कर इसे यात्रियों के लिये खोल दिया गया है। यह पुनर्विकसित
स्टेशन आधुनिक वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। इसके अतिरिक्त गोलागोकरननाथ, बलरामपुर, बढ़नी,
स्वामीनारायण छपिया, सिद्धार्थ नगर, उझानी एवं हाथरस सिटी स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में
विकसित कर दिया गया है। शेष स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य प्रगति पर है।
इस वर्ष पूजा/दीपावली/छठ के दौरान, पूर्वोत्तर रेलवे से/होकर 259 पूजा विशेष ट्रेनें 1,725 फेरों में चलाई
गईं।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जं., गोमती नगर, बनारस एवं इज्जतनगर स्टेशनों पर रेल कोच रेस्टोरेंट
संचालित हो रहे हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे पर सभी 623 पी.आर.एस. एवं यू.टी.एस. काउंटरों पर क्यू.आर. कोड के माध्यम से डिजिटल
पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष यात्रियों को ट्रेन में बर्थ आवंटन तथा
डिजिटल पेमेंट प्राप्त करने एवं पेपरलेस वर्किंग हेतु 1,114 हैंड हेल्ड टर्मिनल (एच.एच.टी.) का उपयोग
किया जा रहा है, इससे बर्थ आवंटन में पारदर्शिता बढ़ी है।
यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर में कोचों के उच्च कोटि के अनुरक्षण प्रबन्धन को देखते हुये 'इन्टरनेशनल
रेलवे इण्डस्ट्रीज स्टैण्डर्ड (आई.आर.आई.एस.) प्रमाणन' प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला यह
भारतीय रेल का पहला कारखाना है।
भारतीय रेल पर अगले पाँच वर्षों के लिये रेलवे स्टेशनों के नये वर्गीकरण के अन्तर्गत एन.एस.जी.-1
श्रेणी में वर्गीकृत कुल 28 स्टेशनों में पूर्वोत्तर रेलवे का गोरखपुर जं. स्टेशन सम्मिलित है। इस रेलवे के
लखनऊ जं., बनारस, छपरा एवं मऊ सहित 04 स्टेशन एन.एस.जी.-2 श्रेणी में वर्गीकृत हैं।
'एक स्टेशन-एक उत्पाद' योजना के अन्तर्गत इस रेलवे के 87 स्टेशनों पर 101 स्टॉल/ट्रॉली संचालित हैं।
स्थानीय उत्पादों को मार्केट उपलब्ध होने से हस्त शिल्पियों/कारीगरों को रोजगार का अवसर सुलभ हुआ
है।
यात्रियों को सस्ती एवं गुणवत्तायुक्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये पूर्वोत्तर रेलवे के
गोरखपुर जं., लखनऊ जं., बनारस, काशीपुर जं., बादशाह नगर एवं बरेली सिटी सहित 06 स्टेशनों पर
'प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र' संचालित हैं।
वर्ष-2024 के दौरान, पूर्वोत्तर रेलवे ने 03 वंदे भारत ट्रेनें शुरू कीं, जिसमें 20175/20176 बनारस-आगरा कैंट-
बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस, 22545/22546 लखनऊ जं.-देहरादून-लखनऊ जं. वंदे भारत एक्सप्रेस एवं
22345/22346 पटना-गोमती नगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त
22549/22550 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज जं. तक विस्तार किया।
पूर्वोत्तर रेलवे पर ऊर्जा के गैर पारम्परिक स्रोत सौर ऊर्जा का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है साथ
ही ऊर्जा दक्ष उपकरणों का प्रयोग सुनिश्चित कर ऊर्जा खपत में बचत की जा रही है। रेलवे स्टेशन
भवनों, कार्यालय भवनों की छतों, सर्विस भवनों, चिकित्सालय, प्रशिक्षण केंद्रों, कोचिंग कॉम्प्लेक्स, कारखाना,
अतिथि गृह, विश्रामगृह, प्रेक्षागृह एवं समपार फाटक आदि पर सोलर पैनल लगाये गये हैं। पूर्वोत्तर रेलवे पर
कुल 6.58 मेगा वाट क्षमता (एम.डब्ल्यू.पी.) के रूफ टॉप सोलर पैनल स्थापित किये गये हैं, जिससे माह
नवम्बर तक 51.18 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन हुआ, इसके फलस्वरूप लगभग रू. 2 करोड़ के रेल
राजस्व की बचत हुई।
ऊर्जा संरक्षण में सराहनीय योगदान के लिये ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर माननीय उपराष्ट्रपति श्री
जगदीप धनखड़ तथा ऊर्जा सचिव की उपस्थिति में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो
द्वारा 14 दिसम्बर, 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में मंडल रेलवे चिकित्सालय, इज्जतनगर को देश
के अस्पताल क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा खपत में उल्लेखनीय बचत हेतु ''राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार
(एन.ई.सी.ए.) 2024'' का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
खेल के क्षेत्र में-
- रेल परिवार की बेटी कुमारी आदित्या को बैडमिंटन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु गणतंत्र दिवस के
अवसर पर 26 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से
सम्मानित किया।
- 24 एवं 25 फरवरी, 2024 को ईरान में हुये विश्व कप कुश्ती प्रतियोगिता में 97 किलो भार वर्ग में
श्री आशीष ने रजत पदक प्राप्त किया।
- 25 से 28 अगस्त, 2024 तक मुम्बई में आयोजित 71वीं अखिल भारतीय रेलवे वेटलिफ्टिंग
चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में अविनाश ने
109 किग्रा. में स्वर्ण पदक तथा महिला वर्ग में सकेवी ने 59 किग्रा. में रजत पदक एवं अंजली
जोशी ने 81 किग्रा. में कांस्य पदक जीता।
- 23 से 28 सितम्बर, 2024 तक नागपुर में आयोजित 79वीं अखिल भारतीय रेलवे फुटबॉल
चैम्पियनशिप के नॉकआउट राउंड मैचों में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन
करते हुये पूर्वाेत्तर रेलवे के इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय रेलवे फुटबॉल चैम्पियनशिप में
कांस्य पदक प्राप्त किया।
- 01 से 05 अक्टूबर, 2024 तक पोलैंड में आयोजित 9वीं यू.एस.आई.सी. बैडमिंटन चैम्पियनशिप-
2024 भारतीय रेल ने जीती। इस चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के महासचिव
एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री पंकज कुमार सिंह भारतीय रेल टीम के प्रबन्धन प्रमुख थे,
जिनकी देखरेख में स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित भारतीय रेल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन
किया।
- 08 से 11 अक्टूबर, 2024 तक कपूरथला में आयोजित 65वीं अखिल भारतीय रेलवे कुश्ती
चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे के पहलवानों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुये ग्रीको रोमन स्टाइल
में 03 स्वर्ण, 02 रजत एवं 02 कांस्य पदक जीत कर लगातार दूसरी बार ओवरऑल चैम्पियन
होने का गौरव प्राप्त किया। इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने फ्री स्टाइल में भी 02
कांस्य पदक हासिल कर कुल 09 पदक अपने नाम किये।
- पेरिस में आयोजित ओलम्पिक गेम्स में पूर्वोत्तर रेलवे की प्रियंका गोस्वामी ने 20 किमी. वाक् रेस
में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications