पोरबंदर - मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन हुआ समाप्त, देखें लिस्ट

Indian Railway Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं.-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में मार्ग परिवर्तन की गई निम्नलिखित गाड़ियों का संचालन पुनः बहाल कर इन्हें परिवर्तित मार्ग अथवा उनके निर्धारित मार्ग से चलाया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन समाप्त कर अपने निर्धारित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ-
- पोरबंदर से 10, 11, 24 अप्रैल तथा 01 मई, 2025 को चलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोण्डा-गोरखपुर-नरकटियागंज-बापूधाम मोतीहारी के रास्ते चलाई जायेगी। यह गाड़ी पोरबंदर से 04 घंटे 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

train
- भागलपुर से 14 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर-गोण्डा-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी भागलपुर से 01 घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- बरौनी से 20 एवं 27 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-सीतापुर के रास्ते चलाई जायेगी।

Indian Railway: कैसा हो आपका स्टेशन? भारतीय रेलवे को इस लिंक पर दें अपना सुझाव
- कामाख्या से 20 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-गोण्डा-सीतापुर सिटी के रास्ते चलाई जायेगी। यह गाड़ी कामाख्या से 03 घंटे 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 22, 25, 26, 27 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-ऐशबाग के रास्ते चलाई जायेगी। यह गाड़ी दरभंगा से 03 घंटे रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनल से 24 अप्रैल को चलने वाली 15530 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीतापुर-गोण्डा-गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

Indian Railway: बढ़नी-गोंडा, सीतापुर - शाहजहांपुर सवारी गाड़ी सहित पूर्व में निरस्त ये ट्रेनें हुईं बहाल
- सहरसा से 26 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। यह गाड़ी सहरसा से 03 घंटे रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- डिब्रुगढ़ से 25 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15903 डिब्रुगढ़-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
- नई दिल्ली से 26 अप्रैल तथा 01 एवं 02 मई, 2025 को चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
- एरणाकुलम से 25 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 12522 एरणाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। यह गाड़ी एरणाकुलम से 04 घंटे रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- गुवाहाटी से 28 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी। यह गाड़ी गुवाहाटी से 04 घंटे 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- गुवाहाटी से 30 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर-गोण्डा-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी। यह गाड़ी गुवाहाटी से 04 घंटे 30 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- जम्मूतवी से 02 मई, 2025 को चलने वाली 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीतापुर-गोण्डा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
- हावड़ा से 15 अप्रैल से 02 मई, 2025 तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
- अमृतसर से 24 अप्रैल से 02 मई, 2025 तक चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।

- जयनगर से 12, 23, 24, 26, 28, 30 अप्रैल तथा 01 एवं 03 मई, 2025 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनल से 02 मई, 2025 को चलने वाली 15280 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
- बान्द्रा टर्मिनल से 19 एवं 20 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-कप्तानगंज-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+