Indian Railway: होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए बढ़ी पुणे- गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस के फेरों की संख्या

Holi Special Train Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन पुणे से 07, 11, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को तथा गाजीपुर सिटी से 09, 13, 16 एवं 20 मार्च, 2025 को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

01431 पुणे-गाजीपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 07, 11, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को पुणे से 06.40 बजे प्रस्थान कर दौंड कॉर्ड लाइन से 08.12 बजे, अहमदनगर से 09.32 बजे, मनमाड जं. से 13.15 बजे, जलगांव जं. से 15.25 बजे, भुसावल से 16.00 बजे, खंडवा से 19.00 बजे, पिपरिया से 22.12 बजे, नरसिंहपुर से 23.07 बजे, दूसरे दिन मदन महल से 00.45 बजे, कटनी से 02.55 बजे, मैहर से 04.12 बजे, सतना से 06.05 बजे, मानिकपुर से 08.05 बजे, प्रयागराज छिवकी से 10.25 बजे, वाराणसी जं. से 14.40 बजे, जौनपुर से 17.00 बजे तथा औंड़िहार से 17.55 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 19.05 बजे पहुँचेगी।

train

वापसी यात्रा में, 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 09, 13, 16 एवं 20 मार्च, 2025 को गाजीपुर सिटी से 04.20 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार से 05.15 बजे, जौनपुर से 07.05 बजे, वाराणसी जं. से 08.30 बजे, प्रयागराज छिवकी से 13.00 बजे, मानिकपुर से 16.27 बजे, सतना से 17.30 बजे, मैहर से 18.00 बजे, कटनी से 18.55 बजे, मदन महल से 20.30 बजे, नरसिंहपुर से 21.45 बजे, दूसरे दिन पिपरिया से 00.20 बजे, खंडवा से 03.48 बजे, भुसावल से 06.25 बजे, जलगांव जं. से 06.52 बजे, मनमाड जं. से 09.05 बजे, अहमदनगर से 12.00 बजे तथा दौंड कॉर्ड लाइन से 15.12 बजे छूटकर पुणे 16.20 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+