Indian Railway: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस स्पेशल ट्रेन गर्मी में ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान

Indian Railway Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 09 अप्रैल से 26 जून, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं वृहस्पतिवार को तथा बनारस से 10 अप्रैल से 27 जून, 2025 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को 24 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 09 अप्रैल से 26 जून, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं वृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान कर ठाणे से 12.38 बजे, कल्याण से 12.55 बजे, ईगतपुरी से 14.45 बजे, नासिक रोड से 15.15 बजे, जलगांव से 18.48 बजे, भुसावल से 19.15 बजे, खण्डवा से 21.00 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 00.01 बजे, पिपरिया से 00.52 बजे, नरसिंहपुर से 01.55 बजे, मदन महल से 03.25 बजे, कटनी से 04.50 बजे, मैहर से 06.40 बजे, सतना से 07.15 बजे, मानिकपुर से 09.02 बजे, प्रयागराज छिवकी से 11.05 बजे तथा वाराणसी से 15.50 बजे छूटकर कर बनारस 16.05 बजे पहुँचेगी।

indian railway

Indian Railway: NER ने ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग क्षेत्र में किया शानदार काम, हासिल की यह उपलब्धि
वापसी यात्रा में 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 10 अप्रैल से 27 जून,2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को बनारस से 20.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी से 02.00 बजे, मानिकपुर से 04.22 बजे, सतना से 05.35 बजे, मैहर से 05.57 बजे, कटनी से 07.10 बजे, मदन महल से 09.40 बजे, नरसिंहपुर से 10.55 बजे, पिपरिया से 12.20 बजे, इटारसी से 15.15 बजे, खण्डवा से 18.13 बजे, भुसावल से 20.15 बजे, जलगांव से 20.42 बजे, नासिक रोड से 23.40 बजे, तीसरे दिन ईगतपुरी से 01.15 बजे, कल्याण से 02.50 बजे तथा ठाणे से 03.13 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 04.40 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+