Indian Railway: सीवान-गोरखपुर कैंट सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी डिटेल
Indian Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य परिचालनिक कारणों से गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत किया जायेगा।
*निरस्तीकरण-*
- समस्तीपुर से 01 फरवरी, 2025 को चलने वाली 55121 समस्तीपुर-सीवान सवारी गाड़ी निरस्त है।
- सीवान से 02 फरवरी, 2025 को चलने वाली 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर कैंट से 02 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 02 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

गोरखपुर, 01 फरवरी, 2025: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के हिरनोदा-फुलेरा-भांवसा खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग के प्रावधान के परिप्रेक्ष्य में गहलोता-मण्डावरिया स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-270 तथा मण्डावरिया-किशनगढ़ के मध्य पुल संख्या-279 पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- काठगोदाम से 01 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-अजमेर-मारवाड़-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-लोहारु-डेगाना-जोधपुर के रास्ते चलाई जा रही है। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी बावल, खैरथल, अलवर, राजगढ़, बाँदीकुई, दौसा, गांधी नगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, पाली मारवाड़, लूनी एवं भगत की कोठी स्टेशनों पर नहीं रूकेगी। इस गाड़ी का महेन्द्रगढ़, लोहारु, सादुलपुर, चूरु, रतनगढ़, लाडनूं, डेगाना एवं मेड़ता रोड स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया गया है।
- जैसलमेर से 02 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-लोहारु-रेवाड़ी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी भगत की कोठी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, दौसा, बाँदीकुई, राजगढ़, अलवर, खैरथल एवं बावल स्टेशनों पर नहीं रूकेगी। इस गाड़ी का मेड़ता रोड, डेगाना, लाडनूं, रतनगढ़, चूरु, सादुलपुर, लोहारु एवं महेन्द्रगढ़ स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications