UP News: घर लेने का सपना होगा पूरा, यूपी के इस शहर में जीडीए ने लांच की खास परियोजना, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: घर लेने का सपना सभी का होता है वो भी घर अच्छे इलाके में हो तो फिर क्या पूछना। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में घर लेने का सपना अब जल्द साकार होगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण लोगों के लिए खास आवासीय परियोजना लेकर आई है।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण राप्तीनगर विस्तार आवासीय टाउनशिप और स्पोर्ट्स सिटी योजना के तहत 1800 भूखंडों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू करने जा रहा है। यह योजना अल्प आय, निम्न आय और उच्च आय वर्ग सभी के लिए है। 600 से अधिक प्लॉट्स अल्प आय और निम्न आय श्रेणी के होंगे, जिनका आकार 30 से 60 वर्ग मीटर तक होगा। वहीं, बड़े आकार के प्लॉट्स भी उपलब्ध होंगे।

यह टाउनशिप योजना लगभग 200 एकड़ में फैली होगी। यहां की आधारभूत संरचना को आधुनिक और उन्नत बनाया जा रहा है। योजना में प्रवेश द्वार, सड़कोंऔर अन्य सुविधाओं का काम तेजी से चल रहा है।
इस योजना के तहत डेवलपर को भी लगभग 900 प्लॉट दिए जाएंगे, जिन्हें वह अपने तरीके से बेच सकेगा। हालांकि, खाली जमीन बेचने की अनुमति नहीं होगी। डेवलपर को मकान बनाकर बेचना होगा।
बुकलेट का डिजाइन फाइनल
GDA ने योजना की जानकारी देने के लिए बुकलेट का डिज़ाइन फाइनल कर दिया है और इसकी छपाई प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. प्राधिकरण को विश्वास है कि पहले ही दौर में सभी 1800 भूखंड बुक हो जाएंगे. इस टाउनशिप का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. खास बात यह है कि प्राधिकरण इसके लिए बजट उपलब्ध नहीं कराएगा, बल्कि प्रीमियम दरों पर जमीन देकर निजी डेवलपर के माध्यम से यह योजना पूरी की जाएगी.
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने बताया कि, यह परियोजना गोरखपुर के लोगों के लिए आवासीय जरूरतों को पूरा करेगी। आवेदन प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही इसे औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications