DDU University: जानिए कौन हैं प्रोफेसर अजय शुक्ला जिन्हें IGNOU की मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
DDU University And IGNOU Latest News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) सेंटर के कोऑर्डिनेटर के रूप में प्रो. अजय कुमार शुक्ला की नियुक्ति हुई है। उन्होंने निवर्तमान कोऑर्डिनेटर प्रो. विनोद सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रो. अजय शुक्ला को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में सेंटर की प्रगति की शुभकामनाएं दीं।
वर्तमान समय में निभा रहे यह जिम्मेदारी प्रो. अजय शुक्ला वर्तमान में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष हैं और पूर्व में विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। अपने नवोन्मेषी कार्यों और नेतृत्व क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले प्रो. शुक्ला ने अंग्रेजी विभाग में कई उल्लेखनीय बदलाव और नवाचार किए हैं।

यहां से ग्रहण की शिक्षा
प्रोफेसर अजय शुक्ला मूलरूप से उन्नाव जिले के रहने वाले हैं। यही से उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण की।
हासिल कर चुके हैं कई उपलब्धियां
प्रोफेसर अजय शुक्ला को अपने क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वर्तमान समय में वह सीएम सिटी गोरखपुर के स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।
नई जिम्मेदारी पर बोले
कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित बैठक में प्रो. अजय शुक्ला ने कहा कि इग्नू सेंटर पर नए कोर्सेज के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ाने और नामांकन में वृद्धि के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए प्रभावी काउंसलिंग पर विशेष जोर देने की बात कही और इसे क्षेत्र के एक प्रमुख सेंटर के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।
माता पिता ने व्यक्त की प्रसन्नता
प्रोफेसर अजय शुक्ला के पिता मूल नारायण शुक्ला और माता मनोरमा शुक्ला ने बेटे की इस नई जिम्मेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
DDU University के अंग्रेजी विभाग के छात्रों ने की यह खास पहल, होंगे ये फायदे
इस अवसर पर , प्रो. शरद मिश्रा, डॉ. मनीष पाण्डेय, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, प्रो. सतीश पाण्डेय, प्रो. एसएनएम त्रिपाठी, डॉ. हर्षदेव वर्मा, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. जितेंद्र कुमार, अविनाश, नीतेश समेत अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि इससे पहले प्रो. अजय शुक्ला ने क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष, हॉस्टल वार्डेन, एनएसएस समन्वयक, विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी और बीएएलएलबी समन्वयक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनके नेतृत्व में इग्नू सेंटर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications