DDU University के अर्थशास्त्र विभाग के शोध छात्रों ने पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर कहीं ये खास बातें
Manmohan Singh Latest News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के अर्थशास्त्र विभाग के शोध छात्रों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और इसके साथ ही उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में पूर्व प्रधानमंत्री के सराहनीय प्रयासों की चर्चा भी की। छात्रों से वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने खास बातचीत की।
Recommended Video
छात्र अतुल कहते हैं कि जब भी पूर्व प्रधानमंत्री का नाम आता है तो 1991 की आर्थिक नीति का ध्यान आता है। इस नीति का देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा।

हेमंत पांडेय कहते हैं कि प्रधानमंत्री बनने से पूर्व भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किया था। वह 1976 से 80 तक रिजर्व बैंक के निदेशक के रूप में कार्य करते है, 1982 से 85 तक उन्होंने रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में काम किया। इसके बाद वह LPG रिफॉर्म लाते हैं जिसका पूरी दुनिया लोहा मानती है।
छात्र राजू साहनी कहते हैं कि आर्थिक मंदी को खत्म करने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। खासकर उनकी नई औद्योगिक नीति जिसने देश को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने लाइसेंस राज को खत्म किया। इनकी उदारीकरण की नीति ने भारत को वैश्विक मंच प्रदान किया।
विजय कुमार कहते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के लोगों का जीवन स्तर सुधारा। उनकी मनरेगा नीति ने आमजन को रोजगार देने का काम किया। इसके साथ ही उनकी विदेश नीति सराहनीय थी।
छात्रा सीमा मिश्रा कहती हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश की मजबूती के लिए कई नीतियों पर काम किया जो सराहनीय रहीं। इसी क्रम में वर्ष 2008 में उन्होंने 60 हजार करोड़ का ऋण किसानों का माफ किया था। जो किसानों के लिए वरदान साबित हुआ। आज उनकी आधार कार्ड योजना सबकी पहचान बनी हुई है.












Click it and Unblock the Notifications