UP Global Investor Summit: मंत्रियों- नौकरशाहों का आज दिल्ली में रोड शो, निवेश पर टिकी निगाहें

UP Global Investor Summit: उद्योगपतियों के साथ मंत्रियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक दिल्ली के ओबेरॉय होटल में होगी। इस रोड शो पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। सरकार अब तक 12 लाख करोड़ निवेश ला चुकी है।

योगी आदित्यनाथ

UP Global Investor Summit 2023 : उत्तर प्रदेश सरकार शुक्रवार को नई दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए अगला रोड शो आयोजित करेगी। उद्योगपतियों के साथ मंत्रियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक दिल्ली के ओबेरॉय होटल में होगी। इस रोड शो में यूपी के कई दिग्गज कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे। इससे पहले मुंबई और चेन्नई में सरकार रोड शो कर निवेशकों को आमंत्रित कर चुकी है।

अब तक 12 लाख करोड़ निवेश लाने का दावा

उत्तर प्रदेश को पहले ही लगभग 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जबकि जीआईएस से पहले ही 10 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जा चुके थे। दरअसल, सरकार पहले ही 12 लाख करोड़ रुपये का पिछला लक्ष्य हासिल कर चुकी है, जिसे बाद में बढ़ाकर 17 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया।

नौ बड़े महानगरों में हो रहा रोड शो का आयोजन

विदेश में सफल आयोजनों के बाद पांच जनवरी से नौ बड़े महानगरों में रोड शो शुरू हो गया है। इससे पहले दिसंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 16 देशों के 21 शहरों में गए मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आठ प्रतिनिधिमंडल ने सात लाख करोड़ का निवेश प्राप्त किया था।

दिल्ली में ये मंत्री और अधिकारी रहेंगे मौजूद

Recommended Video

    UP के CM Yogi Adityanath ने की Global Investors Summit-2023 की घोषणा | वनइंडिया हिंदी *News

    दिल्ली में उत्तर प्रदेश सरकार की टीम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अरविंद कुमार शर्मा, लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल और अरुण कुमार सक्सेना शामिल हैं, जबकि कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास आयुक्त मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के नेतृत्व में अरविंद कुमार, नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी, यीडा के सीईओ अरुण वीर सिंह, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश और सीएम योगी के सलाहकार केवी राजू दिल्ली के उद्यमियों को उत्तर प्रदेश की खूबियों से अवगत कराएंगे।

    लखनऊ रोड शो में भी मिला था बड़ा निवेश

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में निवेश लाने की कवायद में जुटी यूपी सरकार अब जिलों में भी डिस्टिक समिट के माध्यम से निवेश लाने की कोशिश कर रही है। निवेशक भी अपनी पसंद के जिलों के मुताबिक पैसा लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले लखनऊ में पहला रोड शो हुआ था जिसमें 56,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव लाए गए। दावों के मुताबिक ऑनलाइन जमा किए गए 331 निवेश प्रस्तावों के खिलाफ 56,299 करोड़ रुपये के 262 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+