UP Global Investor Summit 2023: Skill Development में हुआ 5 हजार करोड़ का निवेश, जानिए क्या हैं दावे
UP Global Investor Summit 2023: यूपी के अधिकारियों की माने तो यूपी स्किल डेवलपमेंट मिशन स्टार्ट-अप्स के लिए 'स्टार्ट-अप ट्रेनिंग पार्टनर स्कीम' शुरू करने जा रहा है जिसका लाभ लोगों को मिलेगा।

UP Global Investor Summit 2023: उत्तर प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग (Vocational Education And Skill Development Department) की विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार ने 3000 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य रखा गया था जबकि दावों के मुताबिक 62 निवेशकों के माध्यम से 5189.87 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब तक 4267.83 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं बाकी जल्द ही किए जाएंगे।
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा- निवेशकों को पूरी गारंटी देगी सरकार
व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि 33 निवेशक हैं। मंत्री ने कहा कि व्यावसायिक और कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि टाटा की मदद से 150 आईटीआई की स्थापना की जा रही है। उन्होंने निवेशकों को नवीन विचारों के साथ आने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके विचारों को फलीभूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
यूपी सरकार ने किया इनवेस्ट यूपी ईकाई का गठन
प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले पांच साल (2022-27) में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार ने राज्य स्तर पर इन्वेस्ट यूपी नामक एक विशेष इकाई की स्थापना की है और लक्ष्य की प्राप्ति से संबंधित कार्य योजना तैयार करने और उसके अनुसार कार्रवाई करने के लिए डेलॉयट इंडिया को एक सलाहकार एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है।
Recommended Video

'स्टार्ट-अप ट्रेनिंग पार्टनर स्कीम शुरू करेगा विभाग
प्रमुख सचिव ने विभागीय योजनाओं में निवेश के लिए उपलब्ध विकल्पों की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग अपनी नवसृजित आईटीआई को पीपीपी मॉडल पर चला रहा है, जिसका मूल उद्देश्य निजी भागीदारी के साथ-साथ प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाना है। उन्होंने यह भी बताया कि यू.पी. निजी भागीदारी से ही कौशल विकास मिशन चलाया जा रहा था। यूपी स्किल डेवलपमेंट मिशन स्टार्ट-अप्स के लिए 'स्टार्ट-अप ट्रेनिंग पार्टनर स्कीम' शुरू करने जा रहा है और उद्योग के वर्तमान प्रतिनिधियों से इस योजना में शामिल होने का अनुरोध किया।
मंत्री ने कहा कि,
निवेशकों ने उद्योगों की मांगों के अनुसार विभागीय योजनाओं के नियमों को और लचीला बनाने की बात कही है, ताकि विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। उत्तर प्रदेश में निवेश करने आए सभी उद्योगपतियों के वे आभारी हैं। युवाओं को प्रशिक्षण देने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में निवेश करने का प्रयास करें, ताकि भविष्य के नए निवेशक तैयार हो सकें।












Click it and Unblock the Notifications