Global Investor Summit 2023: जानें वो 5 नाम जिनको PM नरेंद्र मोदी के सामने मिलेगा बोलने का मौका
Global Investor Summit 2023: शासन में बैठे एक वरिष्ठ अधिकारी की माने तो उद्घाटन सत्र में पांच शीर्ष उद्योग के नेताओं को बोलने पर विचार किया जा रहा है जिसमें देश के चार बड़े उद्योगपति शामिल रहेंगे।

UP Global Investor Summit: उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (UPGIS-2023) का आयोजन यूपी की राजधानी लखनऊ में दस फरवरी से 12 फरवरी के बीच होना है। उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने संक्षेप में बोलने वाले पांच उद्योगपतियों की सूची तैयार की जा रही है। अधिकारियों की माने तो लगभग 41 देशों के 400 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के शामिल होने का अनुमान है। इनमें भी सबकी निगाहें उन 5 उद्योगपियों पर टिकी होंगी जिनको मोदी के सामने बोलने का मौका मिल सकता है।
तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे दस हजार से ज्यादा प्रतिनिधि
अधिकारियों ने बताया कि उद्योग जगत के साथ ही शीर्ष नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, भाग लेने वाले देशों के मंत्रियों और राजनयिकों के साथ-साथ प्रमुख कंपनियों और बैंकों के कई सीईओ सहित लगभग 10,000 प्रतिनिधियों के तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।
इन नामों पर सरकार कर रही विचार
Recommended Video
शासन में बैठे एक वरिष्ठ अधिकारी की माने तो उद्घाटन सत्र में पांच शीर्ष उद्योग के नेताओं को बोलने पर विचार किया जा रहा है, जिसमें रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन, डिक्सन टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष सुनील वचानी और डैनियल Bircher शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही मुख्य वक्ताओं से मुलाकात करेंगे।
यूपीजीआईएस का उद्घाटन करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपीजीआईएस-2023 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह ग्लोबल ट्रेड शो और इन्वेस्ट यूपी 2.0 भी लांच करेंगे। वह प्रदर्शनी हॉल का दौरा करेंगे और इस अवसर पर शीर्ष उद्योग के नेताओं और विशेष अतिथियों के साथ एक फोटो सेशन में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभा को संबोधित करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी स्वागत भाषण देंगे। सभी जिलों में उद्घाटन सत्र के सीधे प्रसारण की भी व्यवस्था की जा रही है।
सरकार ने लक्ष्य से ज्यादा निवेश प्रस्ताव हासिल किए
इस बीच, राज्य सरकार तीन दिवसीय यूपीजीआईएस-2023 में आयोजित होने वाले लगभग 30 सेक्टोरल एवं पार्टनर देशेां के सत्रों में चर्चा के एजेंडे पर काम कर रही है। प्रदर्शनी क्षेत्र 25,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसमें भागीदार देशों के अलावा, विभिन्न सरकारी विभागों और निजी कंपनियों को वहां प्रदर्शनी लगाने के लिए जगह आवंटित की गई है। राज्य सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि उसने यूपीजीआईएस-2023 से पहले निवेश प्रस्तावों को आकर्षित करने के लक्ष्य को पार कर लिया है।
देश और विदेशों में सरकार ने कराया रोड शो
राज्य सरकार ने शुरू में UPGIS-2023 में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य को बाद में संशोधित कर 17.3 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया। योगी ने सभी मंडलों और जिलों से कहा कि राज्य सरकार की टीमों द्वारा 16 देशों के 21 शहरों और भारत के आठ शहरों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय और घरेलू रोड शो के अलावा मंडल और जिला स्तर पर निवेशक सम्मेलन आयोजित करें।












Click it and Unblock the Notifications