पूर्व CM Mayawati के ममेरे भाई को हत्या की धमकी, UP के हापुड़ जिले का मामला

पूर्व CM Mayawati के ममेरे भाई को हत्या की धमकी का मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जांच कर रही है।

mayawati

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व CM Mayawati के भाई को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोतवाली में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हापुड़ जनपद में सिमरौली गांव में रहने वाले अनिल कुमार का दावा है कि वे मायावती के मामा के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि रात 9.30 के करीब कुछ लोग आए और उनके साथ गाली-गलौज कर धमकी दी गई।

खुद को मायावती के सगे मामा का बेटा बता रहे अनिल का आरोप है कि प्रॉपर्टी व्यापार को लेकर धमकी दी जा रही है। पब्लिक वाइब की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित अनिल ने अपने बयान में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

उन्होंने बयान दिया, हारुन नाम के एक आदमी ने उनके साथ गाली गलौज की। उससे कहा कि 30 लाख का फर्जी चेक दे रखा है। बकौल अनिल, हमने जवाब दिया कि 30 पैसे का भी चेक उनके पास नहीं है, गाली गलौज बंद करें।

अनिल कुमार ने इस संबंध में कोतवाली बाबूगढ़ में मामला दर्ज कराया है। मायावती की तरफ से इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया है। मामला हाईप्रोफाइल बनने की सूरत में नजरें उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+