Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पांच राज्यों के एग्जिट पोल: 3 राज्यों में भाजपा, 2 में कांग्रेस आगे, UP में फंस सकती है बात

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल सामने आए हैं। इसमें कई चौंकाने वाले आंकड़े हैं जो दलों को परेशान कर सकते हैं।

नई दिल्ली। पांच राज्यों की मतगणना से पहले उनके एग्जिट पोल आ चुके हैं। तमाम चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने अपने पोल दलों की सीट और वोट शेयर की संभवाना व्यक्त की है। पांच राज्यों के चुनाव में जिस राज्य पर सबसे ज्यादा निगाह रही वो उत्तर प्रदेश रहा।

यूपी में लगभग सभी सर्वेक्षणों में या तो केंद्र में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के बड़ी पार्टी बनने का दावा किया है या फिर बहुमत के जादुई आंकड़े को हासिल कर लेने का। वहीं पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के टक्कर की संभावना है।

गोवा में भी भाजपा के सबसे बड़ा दल बन कर उभरने की संभावना जताई गई है तो वहीं उत्तराखंड में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत पा लेने के आंकड़े पोल में सामने आए हैं। वहीं पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में भाजपा और कांग्रेस दोनों में टक्कर में संभावना है।

उत्तर प्रदेश में किसी ने दिया बहुमत, तो किसी ने कहा सिर्फ बड़ी पार्टी

उत्तर प्रदेश में किसी ने दिया बहुमत, तो किसी ने कहा सिर्फ बड़ी पार्टी

बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां की 403 विधानसभा सीटों पर एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल पर नजर डालें तो यूपी के सातों चरण में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी रहने का अनुमान है। बीजेपी को 164 से 176 सीटें आ सकती हैं। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन रह सकती है, उसके 156 से 169 सीटों का अनुमान है, वहीं तगड़ा झटका मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी को लग सकता है क्योंकि बीएसपी को 60 से 72 सीटें आने का अनुमान है। अन्य को 2 से 6 सीट का मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी-सी वोटर का सर्वे में बीजेपी को 155 से 167 सीटों का अनुमान, सपा-कांग्रेस गठबंधन को 135 से 147 का अनुमान, बीएसपी को 81 से 92 सीटों का अनुमान है, वहीं अन्य के खाते में 8 से 20 सीटों का अनुमान है। टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे में बीजेपी को 190 से 210 सीटें आने का अनुमान, एसपी-कांग्रेस को 110 से 130 सीटें आने का अनुमान, बीएसपी के 57 से 74 सीटें और अन्य के खाते में 8 सीटें आने का अनुमान है। न्यूज एक्स-MRC के सर्वेक्षण के मुताबिक बीजेपी को 185 सीटों का अनुमान, एसपी-कांग्रेस को 120 सीटें आने का अनुमान, बीएसपी के 90 सीटें आने का अनुमान और अन्य के खाते में 8 सीटें आने का अनुमान है।

उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत

उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत

उत्तराखंड में समाचार चैनल न्यूज 24 और सर्वे एजेंसी चाणक्य के अनुसार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की संभावना है। संभावना है कि भाजपा को 53 सीटें मिलेंगी। चाणक्या के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को उत्तराखंड में 15 सीट मिल सकती है। माचार चैनल आजतक के मुताबिक भी उत्तराखंड में भाजपा को 43 फीसदी वोट शेयर के जरिए 46 से 53 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 34 फीसदी वोट शेयर के साथ 12-21 सीटें मिल सकती हैं। आजतक के सर्वे में संभावना जताई गई है कि 8 फीसदी वोट के साथ बसपा को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। साथ ही 15 फीसदी वोट शेयर के साथ 1-4 सीटें अन्य के खाते में भी जा सकती हैं। समाचार चैनल इंडिया टीवी और सर्वे एजेंसी सी वोटर्स के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा को 29-35 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को भी 29-35 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं अंग्रेजी समाचार चैनल इंडिया टुडे और सर्वे एजेंसी एक्सिस के अनुसार भाजपा को 46-53, कांग्रेस को 12-21, बसपा को 1-2 और अन्य को 1-4 सीटें मिल सकती हैं। अंग्रेजी समाचार चैनल NewsX और सर्वे एजेंसी MRC के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा को आसानी से 70 में से 38 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 30 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य 2 सीटें जीत सकते हैं।

गोवा में भी भाजपा बड़ी पार्टी

गोवा में भी भाजपा बड़ी पार्टी

गोवा में सी वोटर और इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में गोवा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। पोल के मुताबिक, गोवा में बीजेपी 15-21 तो वहीं कांग्रेस को 12-18 सीटें मिल सकती हैं। 'आप' को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है। गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं। न्यूज एक्स और एमआरसी के एग्जिट पोल में भाजपा को गोवा में सबसे बड़ी पार्टी रहने का अनुमान है। भाजपा 15 सीटें जीत सकती है और उसका वोट शेयर सबसे ज्यादा रहने की बात कही गई है। कांग्रेस के भी 10 सीटें तक जीतने का अनुमान जताया गया है। आम आदमी पार्टी को 7 जबकि भाजपा की सहयोगी एमएजी को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को भी 8 सीटें तक मिलने की बात कही है। एक्सिस-इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के मुताबिक गोवा में भाजपा और उसके साथी दलों को 18 से 22 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 9 से 13 सीटें जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को शून्य से दो सीट मिल सकती हैं। अन्य को 6 से 11 सीटें मिल रही हैं।

पंजाब में कांग्रेस और आप में टक्कर

पंजाब में कांग्रेस और आप में टक्कर

सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी के खाते में 63 सीटें मिलती दिख रही है। 63 सीटों के साथ आप पंजाब में बहुमत की सरकार बना सकती है। जबकि कांग्रेस 45 सीटों के साथ दूसरे नबंर पर है। वहीं शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन का पंजाब से सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो चुका है। भाजपा-शिरोमणि अकाली दल को महज 9 सीटें मिलती दिख रही है। सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब की 117 विधानसभी सीटों में से 63 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जाती दिख रही है। अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है। सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को 155 से 167 सीटें मिल सकती है, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को 135-147 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं बसपा तीसरे नबंर पर चल रही है। बसपा को 81 से 93 सीटें मिलती दिख रही है।

मणिपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने सामने

मणिपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने सामने

समाचार चैनल इंडिया टीवी/सी वोटर्स के सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आएगी। संभावना जताई जा रही है कि मणिपुर में भाजपा को 25 से 31 सीटें मिल सकती हैं। संभावना है कि कांग्रेस को 17-23 सीटें मिलेंगी। कहा गया है कि अन्य को 9-15 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अंग्रेजी समाचार चैनल इंडिया टुडे और सर्वे एजेंसी एक्सिस के मुताबिक कांग्रेस को 30 से 36, भाजपा को 16-22 और एनपीएफ को 3-5 सीटें मिलने की संभावना है। सर्वे में बताया गया है कि अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+