UP Exit Poll 2024 Result: यूपी में BJP ने पलट दी बाजी,TimesNow JVC ने 9 में से सपा को दी सिर्फ इतनी सीट
UP Exit Poll 2024 By-election Result 2024: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव में एगिज्ट पोल के अनुमानों में भाजपा और एनडीए गठबंधन बाजी मारता दिख रहा है। TimesNow JVC एक्जिट पोल के अनुमानों में 9 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 6 और समाजवादी पार्टी को सिर्फ 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अगर यह अनुमान सही साबित हुए तो सपा को एक सीट का नुकसान हो सकता है।
यूपी उपचुनाव में भाजपा की बल्ले-बल्ले-एग्जिट पोल
TimesNow JVC एक्जिट पोल के मुताबिक सपा सिर्फ सीसामऊ, कुंदरकी, करहल में जीत रही है। जबकि, बीजेपी और सहयोगी आरएलडी के प्रत्याशी कटेहरी, फूलपुर, खैर, मझवां और गाजियाबाद समेत 5 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। भाजपा की सहयोगी आरएलडी मीरापुर में बाजी मार सकती है।

सपा की सीटें घटेंगी- एग्जिट पोल
2022 के चुनावों में बीजेपी ने इनमें से सिर्फ 3 सीटें जीती थी, जबकि सपा का 4 सीटों पर कब्जा था। आरएलडी और निषाद पार्टी एक-एक सीट जीती थी। तब आरएलडी का सपा के साथ गठबंधन था।
लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा को मिली नई ताकत-एक्जिट पोल
लोकसभा चुनावों में जिस तरह से सपा की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक ने यूपी में भाजपा को पछाड़ दिया था, अगर एग्जिट पोल के यह अनुमान सही साबित हुए तो लगता है कि बीजेपी फाइटबैक कर रही है।
इस बार उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेंगे तो कटेंगे के नारे को प्रमुखता से उठाया था। जो एग्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं, उससे लगता है कि इसमें उस नारे का काफी प्रभाव रहा है।
बुधवार को हुए उपचुनाव में सीसामऊ और कुंदरकी में कुछ विवाद भी सामने आया है, वहीं करहल में एक दलित युवती की हत्या हुई है, जिसका आरोप सपा के एक स्थानीय नेता पर लगा है। कथित रूप से पीड़ित के परिवार वालों का दावा है कि उन्होंने बीजेपी को वोट देने की बात कही थी,इसलिए सपा के नेता ने उसकी हत्या करवाई है।
अगर यूपी में एग्जिट पोल के यह अनुमान सही साबित हुए तो केंद्र में सत्ताधारी भाजपा के लिए भी राजनीतिक तौर पर काफी अहम साबित होने वाला है। क्योंकि, लोकसभा चुनावों में यूपी में पार्टी को इंडिया ब्लॉक से जो हार मिली थी, उससे देश की राजनीति की दिशा बदलती नजर आई थी।












Click it and Unblock the Notifications