UP Exit Poll 2024 By-election: AI के अनुमानों में BJP को कितनी बढ़त, Zee News ने की ये भविष्यवाणी
UP Exit Poll 2024 By-Election Result: यूपी में 9 सीटों के लिए हुए विधानसभा उपचुनावों में जी न्यूज के एक्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक बीजेपी को बढ़त मिल सकती है। इस भविष्यवाणी के अनुसार बीजेपी को 5 सीटें तक मिल सकती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के लिए भी 4 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।
जी न्यूज का दावा है कि उसने यह अनुमान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लगाए हैं। यह एआई अनुमान सोशल मीडिया पर किए गए सर्वे के आधार पर लगाए गए हैं।

यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव में बीजेपी को बढ़त-एग्जिय पोल
उत्तर प्रदेश में बुधवार यानी 20 नवंबर, 2024 को जिन 9 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव करवाए गए हैं, वे हैं- करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, कटेहरी, फूलपुर, खैर, मझवां, मीरापुर और गाजियाबाद।
भाजपा को उपचुनावों में फायदा मिलने का अनुमान-एग्जिट पोल
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा इन 9 सीटों में से सिर्फ 3 ही जीती थी और एक सीट पर उसकी सहयोगी निषाद पार्टी सफल रही थी। वहीं सपा को 4 सीटें मिली थीं और 1 सीट पर तबकी उसकी सहयोगी आरएलडी को जीत मिली थी। अब आरएलडी भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए का हिस्सा बन चुकी है।
लोकसभा चुनावों में बीजेपी को सपा ने पछाड़ा था
अगर युपी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे इन एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक रहे तो यह बीजेपी के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर होगी। क्योंकि, 6 महीने पहले हुए लोकसभा चुनावों में सपा की अगुवाई वाले इंडिया ब्लॉक ने उसे सबसे बड़े प्रदेश में इस कदर पछाड़ दिया था कि केंद्र में पार्टी अकेले दम पर पूर्ण बहुमत नहीं जुटा सकी।
एग्जिट पोल के अनुमान सही रहे तो क्या होगा संदेश?
यूपी में अगर भाजपा उपचुनावों में एक भी सीट पहले से ज्यादा जीतती है तो लोकसभा चुनावों में उसे जो झटका लगा था, उससे वह मनोवैज्ञानिक तौर पर उबर सकती है। खासकर ऐसे चुनाव परिणाम से यह भी माना जाएगा कि उसका 'बटेंगे तो कटेंगे' वाला नारा काम कर गया है और वह सपा की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन के तमाम नैरेटिव पर जीत प्राप्त करने में सफल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications