स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कब ज्वाइन करेंगे सपा, बोले-BJP सरकार के ताबूत में मेरा फैसला अंतिम कील होगा साबित
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कब ज्वाइन करेंगे सपा, बोले-BJP सरकार के ताबूत में मेरा फैसला अंतिम कील होगा साबित
लखनऊ, 12 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी के लिए मंगलवार (11 जनवरी) का दिन काफी हलचल भरा रहा। दरअसल, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन अभी वो समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में यह साफ कर दिया है कि वो समाजवादी पार्टी कब ज्वाइ करेंगे। मौर्य ने कहा कि 14 जनवरी को वह अंतिम धमाका करेंगे जो वर्तमान सरकार (बीजेपी सरकार) के ताबूत में आखिरी कील जैसा होगा।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मकर सक्रांति यानी 14 जनवरी को वो अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी ज्वाइन करेंगे। कितने लोग आपके साथ रहेंगे सवाल पर मौर्य ने कहा कि 14 जनवरी को आपको पता चलेगा और जो भी मेरे साथ पार्टी में शामिल होंगे उनके चेहरे आपके सामने आ जाएंगे। जो भी निर्ण. होगा वो बीजेपी सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगा।
Recommended Video
मीडिया द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य से पूछा गया कि अखिलेश यादव ने अपके साथ एक तस्वीर ट्वीट की थी। इस सवाल पर मौर्य ने कहा कि अगर किसी ने मेरा ट्वीट कर धन्यवाद किया है तो मैं धन्यवाद करता हूं। लेकिन मैं अभी अपने साथियों से संवाद कर रहा हूं। ये संवाद दो दिन चलेगा। अंतिम निर्णय कल शाम तक आ जाएगा, जिसका फैसला में 14 जनवरी को सुना दूंगा। बीजेपी छोड़ने के सवाल पर वह बोले कि राजनीति में कोई घरेलू विवाद नहीं होता और ना ही गुस्सा 1 दिन में आता है।
बीते 5 सालों में जो जनविरोधी नीतियां रही हैं उसका प्रतिकार में कैबिनेट में भी करता रहा, साथ ही साथ हम उचित प्लेटफार्म पर भी अपनी बात को रखते रहे। लगातार 5 साल तक इन लोगों ने जन विरोधी नीतियों के प्रति कार्य के लिए कोई उपाय नहीं किया। इस्तीफा अब क्यों दिया के सवाल पर मौर्य ने कहा कि आज जब उचित अवसर आया, जनादेश पाने की बारी आई तो मैंने फैसला लिया कि अब इनको (बीजेपी सरकार) को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications