यूपी चुनाव 2022: बर्थडे पर मायावती जारी करेंगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, चुनाव प्रचार भी होगा डिजिटल

लखनऊ, 11 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए 58 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी, जो 28 जनवरी तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष व पूर्व सीएम मायावती 15 जनवरी (अपने जन्मदिन वाले दिन) को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेंगी। साथ ही डिजिटल चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सतीश चंद्र मिश्र की दी गई है।

UP elections 2022: Mayawati to release the first list of candidates on her birthday

Recommended Video

    UP Election 2022: क्या कहता है Western UP का सियासी गणित? | First Phase Election ​| वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, मायावती ने सोमवार (10 जनवरी) को अपने घर बीएसपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में मायावती ने कोविड-19 पर चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया गया कि उम्मीदवारों को अपने अभियान को चलाने के लिए सभी तरह की मदद दी जाए। बैठक में पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को डिजिटल तरीके से चुनाव प्रचार कराने की ज़िम्मेदारी दी गई।

    पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कहा कि बसपा अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ेगी। इसमें नोएडा एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं शामिल हैं, जिसके लिए वर्तमान भाजपा सरकार श्रेय का दावा कर रही है और पुस्तिका लोगों को उपलब्धियों की याद दिलाने का काम करेगी। साथ ही चुनाव प्रचार के लिए एलईडी स्क्रीन का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाएगा। उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे ऑडियो संदेशों और वीडियो से प्रचार का जो भी डिजिटल रूप उपलब्ध है, उसका उपयोग करें।

    मायावती वर्चुअल रैलियों को भी संबोधित करेंगी और सभी सांसद, प्रवक्ता और पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले किसी भी अन्य ऑनलाइन अभियान को बढ़ावा देंगे। उम्मीदवार फोन कॉलिंग का भी लोगों से जुड़ने के एक प्रमुख साधन के रूप में उपयोग करेंगे। 'पार्टी अपने वरिष्ठ सदस्यों और विधायकों के लिए सोशल मीडिया पर सूचना का एक प्रामाणिक प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए ब्लूटिक सत्यापन प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। आपको बता दें, उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर इस बार सात चरणों में मतदान होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी से राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+