यूपी चुनाव में अपनी हार से अलग मायावती ने बताई कांग्रेस के पिछड़ने की वजह

यूपी चुनाव में अपनी हार से अलग मायावती ने बताई कांग्रेस के पिछड़ने की वजह

लखनऊ, 11 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। बीएसपी महज एक सीट पर सिमट कर रह गई है। विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती मीडिया के सामने आईं और बीएसपी की हार से अलग कांग्रेस के पिछड़ने की वजह बताई। इतना ही नहीं, मायावती ने बीएसपी की हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

UP elections 2022 BSP Chief Mayawati says Muslims trusted SP more than BSP

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मीडिया से बात करते हुए सन् 1977 का कांग्रेस का उदाहरण दिया। वह सत्ता से बाहर हो गई थी, लेकिन इसके बाद कांग्रेस ने दोबारा सत्ता में वापसी की इसी तरह से बसपा भी सत्ता वापसी करेगी।' मायावती ने कहा कि, 'कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की उम्मीद के विपरीत जो नतीजे आए हैं, उससे घबराकर व निराश होकर पार्टी के लोगों को टूटना नहीं है। उसके सही कारणों को समझकर और सबक सीखकर हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना है और आगे चलकर सत्ता में जरूर आना है।' इस दौरान उन्होंने बीएसपी की हार का ठीकर मुस्लिमों के सिर पर फीड़ दिया।

मायावती ने कहा, 'मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा परन्तु इनका पूरा वोट समाजवादी पार्टी की तरफ सिफ्ट कर गया, इससे बसपा को भारी नुकसान हुआ। मुस्लिम समाज ने बार-बार आजमाई पार्टी बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा करने की बड़ी भारी भूल की है।' इस दौरान मायावती ने कहा कि अगर दलित और मुस्लिम एक होकर बीएसपी के पक्ष में वोट करते तो पश्चिम बंगाल की तरह चौंकाने वाले परिणाम आ सकते थे।

Recommended Video

    UP Election Result 2022: चुनाव नतीजों से मायावती को लगे 3 बड़े झटके | वनइंडिया हिंदी

    कहा कि सपा, बीजेपी को रोकने में सक्षम नहीं है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि यूपी चुनाव में जो परिणाम आया है उससे हताश होने की जरूरत नहीं है। हम बाबा साहेब अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर समाज के लोगों को साथ लेकर लड़ाई लड़ते रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने उन लोगों का आभार जताया जिन्होंने इस चुनाव में उनकी पार्टी को वोट दिया। मायावती ने कहा कि मैं खासकर दलित और उसमें भी मेरे समाज के लोगों को धन्यवाद देती हूं जो आज भी मेरी पार्टी के साथ हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+