Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी में हार के बाद सोनिया गांधी को सलाह, अब तो करवा दो राहुल की शादी

विश्वास सारंग ने कांग्रेस की हार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अनोखी सलाह दे डाली। सारंग ने कांग्रेस की हार पर सोनिया गांधी के सलाह देते हुए कहा कि अब को राहुल गांधी की शादी करवा दें।

नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनावी परिणाम आने के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर है तो वहीं कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है। यूपी और उत्तराखंड में करारी शिकस्त के बाद भाजपा नेता कांग्रेस, सपा और बसपा पर तंज कसने से नहीं चूक रहे है। ऐसा ही कुछ मजाकिया बयान मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दिया है।

 UP Election Results 2017: After Congress defeat bjp leader says Rahul Gandhi Should marry now

विश्वास सारंग ने कांग्रेस की हार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अनोखी सलाह दे डाली। सारंग ने कांग्रेस की हार पर सोनिया गांधी के सलाह देते हुए कहा कि अब को राहुल गांधी की शादी करवा दें। उन्होंने कहा कि अब तो राहुल को शादी कर अपना घर बसा लेना चाहिए। राहुल पर कटाक्ष करते हुए सारंग ने कहा कि यूपी के चुनावी परिणाम ने राहुल को घर बसा लेने की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने राहुल गांधी को घर बैठने का जनमत दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा।

आपको बता दें कि 403 विधानसभा सीटों वाली उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 312 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि खबर लिखे जाने तक 3 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं कांग्रेस सपा गठबंधन को मात्र 54 सीटें मिली है। मायावती की पार्टी को मात्र 19 सीटें मिली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+