UP Election Result 2022: यूपी विधानसभा में दिखेगी नारी शक्ति, महिला विधायक देने में भाजपा ने मारी बाजी

लखनऊ, 11मार्च। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है । इस जीत के बाद योगी आदित्‍यनाथ एक बार जल्‍द ही मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेकर प्रदेश की सत्‍ता संभालने जा रहे हैं। वहीं यूपी के विधानसभा सदन में बड़ी संख्‍या में आधी आबादी नजर आएंगी क्‍योंकि इस बार के चुनाव में 41 महिला प्रत्‍याशियों ने जीत हासिल कर विधायक बनी हैं।

महिला विधायक देने में भाजपा ने मारी बाजी

महिला विधायक देने में भाजपा ने मारी बाजी

भाजपा और उसके सहयोगी दलों से 30 महिला उम्‍मीदवारों ने जीत हासिल की है। यूपी में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 2022 के विधानसभा चुनाव में लगभग 48 महिला उम्‍मीदवारों को टिकट देकर मैदान में उतारा था जिनमें से 30 महिला कैंडिडेट ने जीत हासिल की है।

सपा की 10 महिला प्रत्‍याशियों ने हासिल की जीत

सपा की 10 महिला प्रत्‍याशियों ने हासिल की जीत

वहीं टिकट बंटवारें में सपा ने भी दिल खोल कर महिलाओं को टिकट बांटे थे लेकिन भाजपा से कम महिला उम्‍मीदवरों को टिकट देकर चुनाव में उतारा था जिनमें से 10 महिला प्रत्‍याशियों ने जीत हासिल की है। जिसमें सिराथू की पल्‍लवी पटेल भी शामिल हैं जिन्‍होंने यूपी के उपमुख्‍यमंत्री ने केशवा प्रसाद मौर्य को सपा के टिक्रट पर चुनाव लड़ कर शिकश्‍त दी है।

 लड़की हूं लड़....का नारा देने वाली कांग्रेस की बनी महज एक महिला विधायक

लड़की हूं लड़....का नारा देने वाली कांग्रेस की बनी महज एक महिला विधायक

बता दें कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर चुनाव मैदान में 50 फीसदी महिला प्रत्‍याशियों को उतारने का ऐलान किया था। अपना वादा पूरा करते हुए प्रियंका गांधी ने 159 सीटों पर महिलाओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन केवल रामपुर खास से आराधना मिश्र मोना ही विधानसभा पहुंच पाई है। बता दें कांग्रेस ने महज दो सीटों पर जीत हासिल की है।

बसपा का जानें क्‍या रहा हाल

बसपा का जानें क्‍या रहा हाल

बहुजन समाज पार्टी की 2022 के चुनाव में बड़ी ही खराब स्थिति हो गई। मायावती की बसपा ने इस बार दिल खोलकर महिला प्रत्‍याशियों को टिकट दिया था। बसपा ने कम तीन दर्जन सीटें ही महिलाओं को दिया था लेकिन एक को भी जीत हासिल नहीं हुई। बसपा महज एक ही सीट पर जीत हासिल की है।

सत्रहवीं विधानसभा में थीं 44 महिला विधायक

सत्रहवीं विधानसभा में थीं 44 महिला विधायक

बता दें विधानसभा चुनाव 2017 में 42 महिला प्रत्‍याशियों ने चुनाव जीता था इसके बाद के हुए चुनाव में और दो महिला प्रत्‍याशियों ने जीत हासिल की थी जिसके बाद सत्रहवीं विधानसभा में 44 महिला विधायक थीं वहीं 2022 में इनकी संख्‍या महज 41 है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में जीती हुईं भाजपा महिला प्रत्‍याशी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में जीती हुईं भाजपा महिला प्रत्‍याशी

  1. आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य
  2. बाह से पक्षालिका सिंह
  3. तिलहर से सुलोना कुशवाहा
  4. संडीला से अलका सिंह
  5. महिलाबाद से जय देवी
  6. औरया से गुडिया कठेरिया
  7. रसूलाबाद से पूनम कठेरिया
  8. अकबरपुर रनिया से प्रतिभा शुक्ला
  9. घाटमपुर से सरोज कुरील
  10. मऊ रानीपुर से डॉ. रश्मि आर्य
  11. राठ से मनीषा अनुरागी
  12. मोदीनगर से मंजू सिवाच
  13. खागा से कृष्णा पासवान
  14. नरैनी से ओममनी वर्मा
  15. बलहा से सरोज सोनकर
  16. रायबरेली से अदिति सिंह
  17. कायमगंज सुरक्षित से अपना दल की डॉ. सुरभि,
  18. छिबरामऊ से अर्चना पांडेय
  19. इटावा सरिता भदौरिया
  20. बांसडीह से केतकी सिंह
  21. चंदौसी से गुलाब देवी
  22. जमानिया सुनिता सिंह
  23. सलेमपुर से विजय लक्ष्मी गौतम
  24. श्रीनगर से मंजू त्यागी
  25. बिजनौर से सुचि
  26. खुर्जा से मीनाक्षी सिंह
  27. अलीगढ़ से मुक्ता राजा
  28. महमूदाबाद से आशा मौर्य
  29. शाहाबाद से रजनी तिवारी
सपा की महिला प्रत्‍याशी जिन्‍होंने जीत हासिल की

सपा की महिला प्रत्‍याशी जिन्‍होंने जीत हासिल की

  1. सिराथू से पल्लवी पटेल
  2. अमेठी से महराजी प्रजापति
  3. पटियाली से नादिरा सुलतान
  4. हुसैनगंज से उषा मौर्य
  5. प्रतापपुर से विजमा यादव
  6. मटेरा से मारिया
  7. भिनगा से इंद्राणी वर्मा
  8. डुमरियागंज से सईदा खातून
  9. मेहनगर से पूजा
  10. मड़ियाहूं से सुषमा पटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+