UP Election 2022: प्रचंड जीत के बाद भी सीएम योगी को क्यों देना पड़ा इस्तीफा?

लखनऊ, 11 मार्च: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत के साथ एक बार फिर से प्रचंड जीत हासिल की है। यूपी में भाजपा ने 255 सीटों के पर जीत दर्ज की है जबकि सहयोगी दलों को मिलाकर 273 सीटे भाजपा गठबंधन को मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18वीं विधानसभा के गठन से पहले आज अपना इस्तीफा दे दिया। योगी आदित्यनाथ सरकार का कार्यकाल 15 मार्च तक है। जिसके बाद उन्हें अपने नए कार्यकाल से पहले अपना इस्तीफा सौंपना था।

योगी आदित्यनाथ आज अपने पद इस्तीफा दिया

योगी आदित्यनाथ आज अपने पद इस्तीफा दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने पद इस्तीफा दिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन तक केयरटेकर सरकार काम करेगी। इससे पहले आज सीएम योगी ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक की लोक भवन में अध्यक्षता की। जिसके बाद नई सरकार के गठन के लिए सीएम योगी और उनकी कैबिनेट सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दिल्ली जाने वाले हैं सीएम योगी

दिल्ली जाने वाले हैं सीएम योगी

माना जा रहा है कि, सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन के नेताओं के साथ नई दिल्ली जाने वाले हैं। जहां पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अमित शाह के साथ राजनाथ सिंह भी रहेंगे। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इनके साथ संगठन से जुड़े दभी बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Recommended Video

    UP Election 2022: Yogi-wave में dpt CM समेत क्यों हारे 11 ministers? गहराई से समझिये |वनइंडिया हिंदी
    इसी बैठक के बाद चुना जाएगा विधायक दल का नेता

    इसी बैठक के बाद चुना जाएगा विधायक दल का नेता

    इसी बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नई दिल्ली से लौटने के बाद लखनऊ में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता चुना जाएगा। इसके बाद विधायक दल का यह नेता ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश में नई सरकार काम प्रारंभ करेगी।

    भाजपा ने 255 सीटों के पर जीत दर्ज की

    भाजपा ने 255 सीटों के पर जीत दर्ज की

    यूपी में भाजपा ने 255 सीटों के पर जीत दर्ज की है जबकि सहयोगी दलों को मिलाकर 273 सीटे भाजपा गठबंधन को मिली है। वहीं समाजवादी पार्टी को 111 सीटों पर जीत मिली है जबकी सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल को 8 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 6 सीटें मिली है। इस लिहाज से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। इस लिहाजा भाजपा को यूपी मे दोबारा सरकार बनाने का मौका मिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+