UP Election Result 2022: सरधना से बीजेपी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम हारे, अतुल प्रधान की हुई जीत
सरधना, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे अब सामने आने लगे हैं। प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाने की ओर तेजी से बढ़ रही है। बीजेपी ने अब तक 54 सीटों पर दर्ज कर ली है, रुझानों की माने तो सीएम योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर राजनीतिक तिलक हो सकता है। हालांकि पिछली बार के मुकाबले इस बार बीजेपी को कुछ सीटों का घाटा भी सहना पड़ा है, इस बार समाजवादी पार्टी गठबंधन ने कई सीटें अपने नाम कीं। इसमे सबसे चर्चित सरधना विधानसभा सीट भी है, जहां बीजेपी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम गए हैं।

बीजेपी नेता संगीत सोम को समाजवादी पार्टी के चर्चित चेहरे अतुल प्रधान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक अतुल को 108671 वोट जबकि संगीत सिंह सोम को 93908 वोट मिले। वेबसाइट अपडेट होने तक वोटों की संख्या में बदलाव हो सकता है। मतगणना की शुरुआत में संगीत सोम आगे चल रहे थे लेकिन समय के साथ अतुल प्रधान ने उन्हें पछाड़ दिया। संगीत सोम यूपी में भाजपा के एक फायरब्रांड नेता हैं और विशेषकर पश्चिम यूपी में एक बड़ा चेहरा हैं। संगीत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: UP Election Results 2022: जानिए क्या हुआ यूपी के बाहुबली उम्मीदवारों का, कौन आगे, कौन पीछे
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरण के तहत विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें 10 फरवरी को पहले चरण और 7 मार्च को आखिर चरण की वोटिंग हुई। 7 मार्च की शाम को ही जारी एग्जिट पोल के नतीजों में दावा किया गया है कि यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सहित विपक्षी नेताओं ने एग्जिट पोल के नतीजों को नकारते हुए साफ तौर पर कहा था कि यूपी की जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट दिया है और प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की विदाई तय है।












Click it and Unblock the Notifications