UP Election Results 2022: जानिए क्या हुआ यूपी के बाहुबली उम्मीदवारों का, कौन आगे, कौन पीछे

लखनऊ, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश में सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव के बाद मतों की गणना चल रही है। अभी तक के नतीजों से साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी तकरीबन 256 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। इस बार कई बाहुबली उम्मीदवार भी यूपी के चुनावी मैदान में हैं, जिनपर हर किसी की नजर है। ऐसे में आइए डालते हैं एक नजर उन बाहुबली उम्मीदवारों पर जो यूपी के चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

abbas

रघुराज प्रताप सिंह
प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा सीट से रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया चुनावी मैदान में हैं। वह 1993 से लगातार इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरते हैं और जीत दर्ज करते हैं। इस बार भी वह इस सीट से आगे चल रहे हैं और उनकी जीत लगभग तय है। राजा भैया सर्वाधिक 51.88 फीसदी वोट यानि 57467 वोटों के साथ आगे हैं जबकि दूसरे पायदान पर 34.93 फीसदी वोट हासिल करके सपा के गुलशन यादव हैं

धनंजय सिंह
बाहुबली नेता धनंजय सिंह जौनपुर की मल्हनी सीट से चुनावी मैदान में हैं। वह जदयू के टिकट पर इस बार चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन धनंजय सिंह को सपा उम्मीदवार लकी यादव कड़ी टक्कर दे रहे हैं। लकी यादव 43 फीसदी वोट यानि 81242 वोटों के साथ पहले नंबर हैं जबकि धनंजय सिंह 35.36 फीसदी वोट यानि 66680 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

विजय मिश्रा
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से बाहुबलि विजय मिश्रा इस बार भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से मैदान मे हैं। फिलहाल वह जेल में बंद हैं और जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं। उनके लिए चुनाव प्रचार पत्नी रामलली और बेटी रीमा ने किया था। फिलहाल विजय सिंह 16.38 फीसदी वोटों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। पहले पायदान पर 33.53 फीसदी वोटों के साथ निषाद पार्टी के विपुल दुबे पहले नंबर पर हैं।

अब्बास अंसारी
बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ सदर से आगे चल रहे हैं। 52.58 फीसदी यानि 83290 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। वह इस सीट पर एकतरफा जीत दर्ज करते नजर आ रहे हैं। भाजपा के अशोक कुमार सिंह 45325 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर है।

अमन मणि त्रिपाठी
महाराजगंज की नौतनवा सीट से बाहुबलि अमरमणि के बेटे अमनमणि तीसरे पायदान पर हैं। उन्हें 28927 वोट हासिल हुए हैं जबकि निषाद पार्टी के रिषी 57230 वोटों के साथ पहले पायदान परहैं। दूसरे पायदान पर सपा के कुंवर कौशल सिंह 48231 वोट के साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+