UP Election Result 2022 Live: बीजेपी की लहर में योगी के इन मंत्रियों को मिली हार

लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। सीएम योगी तो एक लाख से अधिक मतों से चुनाव जीत गए हैं लेकिन उनके कई मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा है। इन मंत्रियों में कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। ऐसे मंत्री हैं जिनपर योगी को काफी भरोसा था लेकिन जनता ने इन्हें नकार दिया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं ये मंत्री जिनको हार मिली है।

योगी आदित्यनाथ

सतीश द्विवेदी (शिक्षा मंत्री)

यूपी चुनाव में हारने वाले दिग्गज नेताओं में सबसे पहला नाम यूपी के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी का है। द्विवेदी इटवा सीट से चुनावी मैदान में थे लेकिन योगी और मोदी की शानदार छवि भी इनको चुनाव नहीं जिता पायी और वो चुनाव हार गए। सतीश योगी के करीबी मंत्रियों में शामिल थे। हालांकि उनके कार्यकाल के दौरान उन पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे जिसके बाद उनकी छवि को काफी धक्का लगा था।

उपेंद्र तिवारी (खेल मंत्री)

योगी सरकार में खेल मंत्री रहे उपेंद्र तिवारी को भी इस बार हार का मुंह देखना पड़ा है। उपेंद्र एक युवा नेता के तौर पर उभर रहे थे। पहली बार उन्होंने फेफना विधानसभा सीट से सपा के कद्दावर नेता अम्बिका चोधरी को हराया था। इसके बाद पिछली बार वह दोबारा जीते थे। योगी के चहेते उपेंद्र को इसका इनाम भी मिला और उन्हें अपने कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी दी थी। लेकिन स्थानीय स्तर पर जनता की नाराजगी उन्हें ले डूबी। वह सपा के उम्मीदवार संग्राम यादव से चुनाव हार गए।

सुरेश राणा (गन्ना मंत्री)

यूपी सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी शामली जिले की थाना भवन सीट से हार गए हैं। इस सीट पर सुरेश राणा को राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार अशरफ अली खान ने 10317 वोटों के अंतर से हराया है। सुरेश राणा को 91474 और अशरफ अली खान को 101791 वोट मिले। वहीं, 10685 वोट बहुजन समाज पार्टी के जहीर मलिक के खाते में गए।

मोती सिंह और रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह भी चुनाव हार गए हैं। वह प्रतापगढ़ की पट्‌टी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इस बार भी संगठन ने उनपर भरोसा जताया था लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया और उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़ा है। इसी तरह योगी के एक अन्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह भी चुनाव हार गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+