up election result 2022: यूपी में केवल हार ही नहीं, चुनाव नतीजों से बसपा सुप्रीमो मायावती को एक साथ लगे 3 झटके
नई दिल्ली, 10 मार्च: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस चुनाव में सबसे बुरा प्रदर्शन बहुजन समाज पार्टी का रहा है। बसपा अपने 2017 के चुनाव परिणामों से भी बुरा कर रही है। बसपा ना केवल यूपी में बुरी तरह से हारी है बल्कि चुनाव नतीजों से बसपा सुप्रीमो मायावती को एक साथ लगे 3 झटके लगे हैं।
Recommended Video

बसपा का राज्यसभा में कोई सांसद नहीं होगा
इन चुनाव नतीजों के बाद बहुजन समाज पार्टी का राज्यसभा में कोई सदस्य नहीं होगा। अभी राज्यसभा में बसपा के तीन सांसद हैं। जिनमें दो सांसदों का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। सामने आ रहे नतीजों से पता चलता है कि, बसपा के पास इतने विधायक नहीं होंगे कि राज्यसभा में एक सीट मिल सके।इतनी ही नहीं बसपा सुप्रीमो मायावती खुद भी किसी सदन की सदस्य नहीं बन पाएंगी।

विपक्षी खेमे से बाहर हुई बसपा
बसपा के लिए दूसरा बड़ा झटका यूपी में मुख्य विपक्षी पार्टी के खेमे से बाहर होना है। पार्टी अगर दहाई का अंक नहीं छू पाती है तो उसकी उपस्थिति राज्य में बहुत ही बुरी होगी। पार्टी के इस खराब प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी वजह विधानसभा चुनाव के दौरान मायावती का भाजपा पर खुलकर हमलावर ना होना माना जा रहा है। यही नहीं मायावती ने राज्य में चुनाव प्रचार में भी आक्रमता नहीं दिखाई। जिसका सीधा फायदा बीजेपी को हुआ।

बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी
पार्टी के लिए तीसरा बड़ा झटका दिग्गज नेताओं का बसपा छोड़कर जाना माना जा रहा है। बसपा के कई नेता पहले ही पार्टी छोड़ चुके थे। पिछले साल नवबंर में विधानसभा में बसपा विधानमंडल दल के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं कई अन्य नेता भी पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। और जो बचे हैं वह हार के बाद नए विकल्प की तलाश में हैं।












Click it and Unblock the Notifications