Ghoshi By Election: घोषी विधानसभा सीट पर 5 सितम्बर को होगा मतदान, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

चुनाव आयोग ने घोषी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान कुछ दिनों पहले ही समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। इस्तीफे के बाद घोषी विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया था। अब निर्वाचन आयोग की ओर से उपचुनाव की घोषणा हो गई है। इस सीट पर पांच सितंबर को मतदान होगा।

अखिलेश

चुनाव आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके मुताबिक घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए 17 अगस्त तक नामांकन भरा जाएगा। 21 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 8 सितम्बर मतगणना की तिथि घोषित की गई है।

बता दें कि पहली वाली योगी सरकार में दारा सिंह कैबिनेट मंत्री थे। उनके पास वन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में दारा सिंह बीजेपी से नाता तोड़ सपा में शामिल हो गए थे। हालांकि सपा में जाने के बाद भी उन्होंने जीत दर्ज की और विधायक बने।

इस बीच उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दारा सिंह चौहान फिर से बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी के टिकट पर मऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

दारा सिंह चौहान ने विधायकी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। दारा सिंह मऊ जिले के घोसी से सपा विधायक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+