UP में BJP के लिए बज गई खतरे की घंटी? आज चुनाव हुए तो पलट सकता है पूरा खेल, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। इंडिया टुडे-सीवोटर के अगस्त 2026 Mood of the Nation यानी MOTN सर्वे ने BJP के लिए UP में चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं। सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो उत्तर प्रदेश में INDIA ब्लॉक NDA पर बढ़त बना सकता है। 80 सीटों वाले इस राज्य में INDIA ब्लॉक को 41 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि BJP के नेतृत्व वाले NDA को 38 सीटों पर जीत मिल सकती है।

यह आंकड़ा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि जनवरी 2026 के MOTN सर्वे में तस्वीर बिल्कुल अलग थी। उस समय NDA को 48 सीटें और INDIA ब्लॉक को सिर्फ 31 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। यानी कुछ ही महीनों में NDA की संभावित सीटें 10 कम हुई हैं, जबकि INDIA ब्लॉक की सीटें 10 बढ़ी हैं।

UP Election motn survey

UP में बदल गया चुनावी मूड?

उत्तर प्रदेश को लोकसभा चुनाव का सबसे अहम राज्य माना जाता है। यहां कुल 80 सीटें हैं और केंद्र की सत्ता तक पहुंचने में इसका बड़ा रोल रहता है। ऐसे में सर्वे के ये आंकड़े सिर्फ सीटों का गणित नहीं बताते, बल्कि राज्य में बदलते राजनीतिक मूड का संकेत भी देते हैं।

अगस्त के सर्वे में INDIA ब्लॉक को 40 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि जनवरी के मुकाबले उसका वोट शेयर 2 फीसदी नीचे आया है। दूसरी तरफ NDA को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। यहां भी गिरावट हुई है, लेकिन NDA के वोट शेयर में कमी 5 प्रतिशत अंक की है। यानी वोट शेयर में NDA अभी आगे है, लेकिन सीटों के अनुमान में INDIA ब्लॉक बढ़त लेता दिख रहा है। यही इस सर्वे का सबसे दिलचस्प हिस्सा है।

2024 से कितनी बदली तस्वीर?

अगर अगस्त 2026 के अनुमान की तुलना 2024 लोकसभा चुनाव के वास्तविक नतीजों से करें तो तस्वीर बहुत ज्यादा दूर नहीं जाती। 2024 में उत्तर प्रदेश में INDIA ब्लॉक ने 43 सीटें जीती थीं, जबकि NDA के खाते में 36 सीटें आई थीं।

अब MOTN सर्वे में INDIA ब्लॉक को 41 और NDA को 38 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी 2024 के मुकाबले INDIA ब्लॉक की संभावित सीटें 2 कम हैं और NDA की 2 ज्यादा। लेकिन असली बदलाव जनवरी 2026 के सर्वे से तुलना करने पर दिखाई देता है। जनवरी में NDA 48 सीटों पर था और INDIA ब्लॉक 31 पर। अगस्त में यह आंकड़ा बदलकर क्रमशः 38 और 41 हो गया। छह महीने से कम समय में सीटों का यह अनुमानित स्विंग UP की राजनीति में बदलते मूड की ओर इशारा करता है।

क्या राम मंदिर विवाद ने BJP को नुकसान पहुंचाया?

सर्वे में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े दान चोरी विवाद को लेकर भी लोगों की राय सामने आई। 47 फीसदी लोगों का मानना है कि इस विवाद का असर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार, दोनों पर पड़ा है।

वहीं 8 फीसदी लोगों ने कहा कि इसका असर सिर्फ केंद्र सरकार पर हुआ। 7 फीसदी ने माना कि नुकसान केवल उत्तर प्रदेश सरकार को हुआ। लेकिन यहां कहानी सिर्फ राम मंदिर विवाद तक सीमित नहीं है। CVoter के संस्थापक और चुनाव विश्लेषक यशवंत देशमुख ने इसकी दूसरी वजह बताई है।

यशवंत देशमुख ने बताई असली वजह?

यशवंत देशमुख के मुताबिक, UP में बदलाव का सबसे बड़ा कारण राम मंदिर विवाद नहीं है। उन्होंने UGC की इक्विटी विनियमन (Equity Regulations) को एक अहम फैक्टर बताया। उनका कहना है कि इन नियमों ने Gen X के उन माता-पिता को चिंता में डाल दिया है, जिनके बच्चे Gen Z में आते हैं।

उन्हें UGC के नए नियमों में पुराने मंडल कमीशन दौर की याद दिखाई दी। यही वजह है कि कुछ माता-पिता को डर है कि इन नियमों का असर आगे चलकर उनके बच्चों के मौके और करियर पर पड़ सकता है। देशमुख के विश्लेषण को समझें तो यह मुद्दा सिर्फ किसी एक राजनीतिक विवाद का असर नहीं है। इसके पीछे युवाओं, शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर पैदा हो रही चिंता भी एक फैक्टर हो सकती है।

देश में BJP मजबत, लेकिन सीटें घटीं

दिलचस्प बात यह है कि उत्तर प्रदेश में NDA को झटका लगता दिखने के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर BJP अभी भी मजबूत स्थिति में है। अगस्त 2026 के MOTN अनुमान के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो NDA को 326 सीटें मिल सकती हैं।

हालांकि जनवरी के सर्वे में NDA के लिए 352 सीटों का अनुमान था। यानी राष्ट्रीय स्तर पर भी NDA की संभावित सीटों में 26 सीटों की कमी दिख रही है। इसका मतलब यह नहीं है कि BJP की राष्ट्रीय पकड़ खत्म हो गई है। बल्कि संकेत यह है कि उसकी बढ़त पहले के मुकाबले कुछ कमजोर हुई है। खास तौर पर हाल के युवा आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों के बीच यह बदलाव राजनीतिक तौर पर अहम है।

MOTN सर्वे कितना बड़ा है?

मूड ऑफ द नेशन सर्वे इंडिया टुडे ग्रुप की तरफ से करीब दो दशक से तैनात जा रहा है। अगस्त 2026 का सर्वे सी-वोटर ने किया है। इस सर्वे के लिए 1 जुलाई से 25 अगस्त के बीच 25,184 लोगों से सीधे बातचीत की गई। इसके अलावा पिछले छह महीनों में CVoter के रेगुलर ट्रैकिंग सर्वे के दौरान किए गए 91,795 इंटरव्यू को भी अगस्त MOTN के निष्कर्ष तैयार करने में शामिल किया गया।

इसलिए इन आंकड़ों को केवल एक छोटे सैंपल की राय मानना सही नहीं होगा। हालांकि किसी भी ओपिनियन पोल को चुनाव का पक्का नतीजा नहीं माना जा सकता। चुनाव तक राजनीतिक समीकरण, गठबंधन, उम्मीदवार और मुद्दे बदल सकते हैं।

फिलहाल सबसे बड़ा संदेश साफ है। UP में BJP-NDA के लिए मुकाबला आसान नहीं दिख रहा है। जनवरी में जिस राज्य में NDA 48 सीटों के अनुमान के साथ काफी आगे था, वहीं अगस्त में INDIA ब्लॉक 41 सीटों के अनुमान के साथ बढ़त बनाता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को देखते हुए अगर यह ट्रेंड आगे भी बना रहता है, तो आने वाले चुनाव में UP एक बार फिर दिल्ली की सत्ता का सबसे बड़ा गेमचेंजर बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+