ये हैं इलाहाबाद के धनकुबेर भाजपा प्रत्याशी, पढ़िए पूरी खबर
नामांकन प्रक्रिया में भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया तो oneIndia ने इस पर पड़ताल की। भाजपा प्रत्याशियों में सबसे धनाढ्य शहर दक्षिणी से BJP प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी हैं।
इलाहाबाद। भाजपा ने भी धनकुबेर प्रत्याशियों पर ही भरोसा जताया है और उन्हें ही इलाहाबाद में कमल खिलाने का मौका दिया है। सुरक्षित सीटों से लेकर सामान्य सीटों पर लखपति और करोड़पति प्रत्याशी ही उतारे गए हैं। हालांकि बसपा प्रत्याशियों की अपेक्षा पैसों के मामले में इनकी चमक फीकी है लेकिन धनकुबेर की दुनिया में इनका भी बड़ा नाम है।

नामांकन प्रक्रिया में भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया तो oneIndia ने इस पर अपनी पड़ताल की। भाजपा प्रत्याशियों में सबसे धनाढ्य शहर दक्षिणी से भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी हैं। जिनकी कुल संपत्ति 13 करोड़ 83 लाख 31 हजार रुपए है। भाजपा ने 12 विधानसभा में दो करोड़पति महिला प्रत्याशियों पर भी भरोसा जताया है। मेजा से भाजपा प्रत्याशी नीलम करवरिया सबसे अमीर महिला प्रत्याशी हैं। इनके पास 3 करोड़ 88 लाख 78 हजार 414 रुपए की घोषित संपत्ति है। जबकि गठबंधन के तहत हंडिया से अपना दल(एस) भाजपा प्रत्याशी प्रमिलाधर त्रिपाठी हैं। इनके पास 2 करोड़ 30 लाख 57 हजार 309 रुपए हैं।












Click it and Unblock the Notifications