UP चुनाव: कांग्रेस के अमरोहा उम्मीदवार सलीम खान सपा में शामिल, कहा- वहां बहुत था 'कम्युनिकेशन गैप'
UP चुनाव: कांग्रेस के अमरोहा उम्मीदवार सलीम खान सपा में शामिल, कहा- वहां बहुत था 'कम्युनिकेशन गैप'
अमरोहा (उत्तर प्रदेश)12 फरवरी: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के दौरान एक और बड़ा झटका लगा है। अमरोहा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार सलीम खान शुक्रवार (11 फरवरी) को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस के अमरोहा उम्मीदवार सलीम खान का सपा में शामिल होना, कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। कांग्रेस पार्टी छोड़ सपा में शामिल होने वाले सलीम खान ने कांग्रेस पार्टी में 'कम्युनिकेशन गैप' का आरोप लगाया है।

सलीम खान बोले- 'मैं राहुल-प्रियंका से मिलना चाहता था...'
सलीम खान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में 'कम्युनिकेशन गैप' है। सपा में शामिल होने के बाद सलीम खान ने कहा, "मैं सपा में शामिल हो गया क्योंकि कांग्रेस में 'कम्युनिकेशन गैप' (बातें नहीं की जाती थी) जो दूसरी पंक्ति के नेतृत्व द्वारा बनाई गई है जो नहीं चाहता कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलें। मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से मिलना चाहता था, लेकिन दूसरी पंक्ति के नेतृत्व ने मुझे नहीं जाने दिया। मैं उनसे मिलकर अपनी बात नहीं कह पाया। इसलिए मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया।''
14 फरवरी को होने हैं यूपी में दूसरे चरण का मतदान
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी को शुरू हुए। राज्य विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होना है। दूसरे चरण में कुल 55 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जिसमें सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर समेत नौ जिले शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications