'UP चुनाव जीतना है तो इन ताकतों से पहले लड़िए', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने बताया 2027 में किससे होगी बड़ी टक्कर
BJP chief Nitin Nabin: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव की आहट अब साफ सुनाई देने लगी है। इसी के साथ बीजेपी ने भी अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने साफ शब्दों में संकेत दे दिए हैं कि 2027 की असली टक्कर किससे होने वाली है और किससे पहले लड़ना जरूरी होगा।
बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद उत्तर प्रदेश के पहले दौरे पर पहुंचे नितिन नबीन ने मथुरा और वृंदावन से पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दे दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी उन ताकतों के खिलाफ कमर कस ले, जो हर चुनाव में समाज को बांटने की कोशिश करती हैं।

नितिन नबीन ने कहा कि 2027 नजदीक है और देश में ऐसी ताकतें सक्रिय हो जाती हैं, जो चुनाव आते ही जाति, धर्म और समाज के नाम पर दरार पैदा करने लगती हैं। बीजेपी को इन्हीं ताकतों से सबसे पहले और सबसे मजबूती से लड़ना होगा।
'टाइमपास राजनीति' करने वालों को सिखाना होगा सबक
बीजेपी अध्यक्ष ने तीखे शब्दों में उन नेताओं और दलों पर निशाना साधा, जो राजनीति को गंभीर जिम्मेदारी नहीं, बल्कि टाइमपास समझते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सत्ता में आते ही अव्यवस्था और अराजकता फैलाते हैं। नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के चुनाव को लेकर अभी से बूथ स्तर पर मजबूती शुरू करनी होगी। जो लोग राजनीति को हल्के में लेते हैं, उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना होगा।
'बिमारू' से 'उत्तम प्रदेश' बनने का दावा
अपने संबोधन में नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों को गिनाया। उन्होंने कहा कि एक समय यूपी को बिमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन आज वही प्रदेश 'उत्तम प्रदेश' बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। नबीन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों ने यूपी को विकास की नई दिशा दी है और योजनाएं अब सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रह गई हैं।
कानून व्यवस्था का जिक्र, पुरानी सरकारों पर तंज
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोग आज भी नहीं भूले हैं कि एक दौर ऐसा था जब प्रदेश की सरकार बंदूक की नोक पर चलती थी। आज हालात बदले हैं। शासन जनता के वोट और विश्वास से चल रहा है। डर और अराजकता की जगह अब मजबूत कानून व्यवस्था ने ले ली है। यही बदलाव बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत है।
एक्सप्रेसवे, मंदिर और पहचान की राजनीति
नितिन नबीन ने प्रदेश में बने एक्सप्रेसवे को विकास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर अब विदेशी मानकों की बराबरी कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने काशी, अयोध्या, मथुरा और विंध्याचल जैसे धार्मिक स्थलों के पुनर्विकास का जिक्र किया। नबीन के मुताबिक, विकास के साथ सनातन परंपराओं का पुनर्जागरण लोगों में गर्व की भावना जगा रहा है।
संविधान और समाज को तोड़ने वाली ताकतों पर आरोप
बीजेपी अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, संविधान का सम्मान न करने वाली ताकतें सक्रिय हो जाती हैं। उनका आरोप है कि यही शक्तियां विकास रोकती हैं और प्रदेश को फिर अराजकता की ओर धकेलना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी को ऐसी ताकतों के खिलाफ सतर्क रहना होगा और जनता के बीच सच्चाई को मजबूती से रखना होगा।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील
नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधा संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। उनका साफ संदेश था कि 2027 की सबसे बड़ी लड़ाई विकास बनाम विभाजन की होगी और इस लड़ाई में बीजेपी को हर मोर्चे पर तैयार रहना होगा।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications