यूपी विधानसभा चुनाव में अफवाहों को रोकने के लिए आयोग ने किए इंतजाम, बनाया ये खास प्लान
यूपी विधानसभा चुनाव में अफवाहों को रोकने के लिए आयोग ने किए इंतजाम, बनाया ये खास प्लान
लखनऊ, 21 दिसंबर: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि 5 जनवरी के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इस बीच चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में किसी भी तरफ की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एक खास प्लान तैयार किया है। जी हां..चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनावी अफवाहों की डीआईपीआर और पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट के माध्यम से तत्काल तथ्यों की जांच कर अफवाहों का खंडन किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रह्म देव राम तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया है। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता बैठक में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, यह तय हुआ कि मतदाता को जागरूकता के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता और केंद्रीय चुनाव आयोग के तत्संबंधी विभिन्न ऐप जैसे वोटर हेल्पलाइन, सी-विजिल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा व व्यापक प्रचार प्रसार की चर्चा की गई।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की संस्थाओं जैसे इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब, वोटर अवेयरनेस फोरम, चुनावी पाठशाला एवं राज्य स्तर तथा जिला स्तर पर स्वीप के अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के माध्यम से मतदाता जागरूकता संबंधी विविध कार्यकम जैसे- रेडियो जिंगल, दूरदर्शन हेतु आडियो, वीडियो मेटेरियल बनाये जाएंगें, जिसका कंटेंट सीईओ कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी बढ़ाने के लिए विभिन्न प्लेटफार्म ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब इत्यादि के माध्यम से तथा कम्युनिटी रेडियो सेंटर से संपर्क बनाकर उनसे ज्यादा से ज्यादा सहयोग लिया जाएगा।
जेंडर इश्यू कवर करने को होंगे कार्यक्रम
पिंक पब्लिसिटी और जेंडर इश्यूज को कवर करने के लिए फील्ड कार्यकम किए जाएं। दिव्यांगजनों और सीनियर सिटीजन से संबंधी, जो व्यवस्थाएं की गयी हैं, इनके व्यापक प्रचार प्रसार के लिए अलग तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने और नमस्ते यूपी और रेडियो की चर्चा में एवं समाचारों में विषयवार कार्यक्रम आयोजित कराने पर विचार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications