राकेश टिकैत को अखिलेश ने दिया चुनाव लड़ने का न्यौता, बोले- साथ आकर लड़ें, स्वागत है

राकेश टिकैत को अखिलेश ने दिया चुनाव लड़ने का न्यौता, बोले- साथ आकर लड़ें, स्वागत है

लखनऊ, 16 दिसंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में होने है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यूपी चुनाव की तारीखों का ऐलान जनवरी के दूसरे हफ्ते में हो सकता है। तो वहीं, इस बार विधानसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा काफी अहम होने वाला है। किसानों के मुद्दे को देखते हुए सत्ताधारी पार्टी बीजेपी जहां किसानों को खुश करने में जुटी है, तो विपक्षी पार्टियां किसानों को अपनी तरफ करने में। इन सबसे के बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्त व किसान नेता राकेश टिकैत की लोकप्रियता भी आसमान छूने लगी है। साथ ही अब राकेश टिकैट के चुनाव लड़ने या किसी राजनीतिक पार्टी को समर्थन देने पर सवाल भी खड़े होने लगे है। इस बीच यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का न्यौता दिया है।

Recommended Video

    Jaunpur में Akhilesh Yadav की Vijay Yatra, Ajay Mishra को लेकर BJP पर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी
    UP Election 2022 Akhilesh Yadav Rakesh Tikait farmers protest

    दरअसल, अखिलेश यादव ने टिकैत को ये न्यौता आजतक से बातचीत के दौरान दिया। अखिलेश यादव ने कहा,

    अगर राकेश टिकैत हमारे साथ चुनाव लड़ेंगे तो मैं उनका स्वागत करता हूं। वे किसानों के एक बड़े नेता हैं, उनका आंदोलन भी राजनीति से दूर रहा है। ऐसे में ये फैसला उनको लेना है। अगर वे चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं, हम इसका स्वागत करेंगे।

    हालांकि, अभी इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है। लेकिन हमारे संबंध और बातचीत का सिलसिला पहले भी था और आगे भी रहेगा। बता दें, अखिलेश के इस बयान से पहले मेरठ जिले में अखिलेश और जयंत चौधरी के साथ किसान नेता राकेश टिकैत की भी पोस्टर लगाए गए थे। जिसे पर भाकियू की तरफ से आपत्ति जताई गई थी।

    तो वहीं, अखिलेश-जयंत के पोस्टर में उनकी फोटो इस्तेमाल करने पर किसान नेता राकेश टिकैत का भी बयान सामने आया। राकेश टिकैत ने कहा, 'हमसे बिना पूछे हमारे तस्वीर का इस्तेमाल किया गया। हमने उन्हें कहा कि हमारे पोस्टर आप हटाओ। हमारे पोस्टर का कोई भी राजनीतिक पार्टी इस्तेमाल ना करे, हम चुनाव नहीं लड़ेंगे।' बता दें, राकेश टिकैत का काफिला 15 दिसंबर को गाजीपुर बॉर्डर से मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा होते हुए खतौली पहुंचा। इस दौरान उनका जगह-जगह पर जोरदार स्वागत हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+