UP DGP Vijay kumar: हिंदू पंचांग को लेकर सभी कप्तानों को जारी किया दिशा निर्देश, जानिए क्या है ख़ास

यूपी के डीजीपी विजय कुमार ने निर्देश जारी कर पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

UP DGP: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर यूपी में अपराध पर अंकुश लगाने का निदे्रश दिया है। यूपी के डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को अपराध के हॉटस्पॉट की पहचान करने और अंधेरी रातों के दौरान रात्रि गश्त तेज करने का निर्देश जारी किया है।

यूपी डीजीपी

हिंदू पंचाग के अनुसार बढ़ेगी निगरानी

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विजय कुमार ने पत्र में पुलिस अधिकारियों को उस अवधि का आकलन करने के लिए 'हिंदू पंचांग' का उपयोग करने का निर्देश दिया है जब आपराधिक गिरोहों के हमले की सबसे अधिक संभावना होती है।

पत्र के साथ भेजी गई पंचाग की प्रति

पत्र के साथ 'पंचांग' की एक प्रति संलग्न की गई है। राज्य भर के पुलिस अधिकारियों को अंधेरी रातों के दौरान रात्रि गश्त तेज करने का निर्देश दिया गया है। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से ऐसी घटनाओं की क्राइम मैपिंग करने और हॉट स्पॉट की पहचान करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे इलाकों में रात्रि गश्त तेज करने को भी कहा है।

अंधेरी रातों में होते हैं ज्यादा अपराध

डीजीपी के दबाव पर, विशेष रूप से अंधेरी रातों के लिए अलर्ट बढ़ा दिया गया है क्योंकि इस अवधि के दौरान आपराधिक गिरोह सबसे खतरनाक होते हैं। ऐसे आपराधिक गिरोहों के तौर-तरीकों का अध्ययन करने वाले एक पुलिस निरीक्षक ने बताया, "सभी आपराधिक गिरोह ज्यादातर अंधेरी रातों के दौरान हमला करने की मूल प्रवृत्ति का पालन करते हैं।"

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि,

प्रत्येक महीने में लगभग 15 रातें होती हैं जब चाँदनी बहुत कम या बिल्कुल नहीं होती। इसे हिंदू पौराणिक कथाओं में कृष्ण पक्ष के रूप में जाना जाता है और यही वह समय है जब ये गिरोह आम तौर पर उजली रातों (शुक्ल पक्ष) के दौरान अपने पीड़ितों का अध्ययन करने के बाद हमला करते हैं।

अजनबियों पर रखें नजर

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ध्यान रखें कि अजनबियों को घरों के आसपास न घूमने दें और न ही किसी काम के लिए अंदर आने दें। निकटतम पुलिस स्टेशन-चौकी प्रभारी के फोन नंबर अपने पास रखें। रेलवे ट्रैक या नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+