राहुल के मुस्लिम लीग वाले बयान पर बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, 'गड़बड़ा गया है उनका मानसिक संतुलन'
Keshav Prasad Maurya: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए मुस्लिम लीग वाले बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रासद मौर्य ने तीखा हमला बोला है। मौर्य ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी का मानसिक संतुल गड़बड़ा गया है।

Keshav Prasad Maurya: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने अमेरिका में बोलते हुए मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के अंदर राजनीति गरमा गई है। दरअसर, अमेरिका में दिए राहुल के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए उन्हें देश की जनता से मांफी मांगने के लिए कहा।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने है, उन्हें (राहुल गांधी) जो कुछ भी कहना चाहते हैं, उन्हें यहां जनता के बीच आकर बोलना चाहिए था। इस दौरान उन्होंने पूछा कि वह विदेशी धरती पर देश का अपमान क्यों कर रहे हैं?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'मुझे लगता है कि राहुल गांधी का मानसिक संतुल गड़बड़ा गया है। वो लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जैसे कि वो अमेरिका से चुनाव लड़ने वाले हैं। यह लोकतंत्र है, परिवारतंत्र नहीं है। प्रधानंत्री की कुर्सी पर गांधी परिवार का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है।'
मौर्य ने कहा, 'जनता के आशीर्वाद से तय होता है कि कौन देश का प्रधानमंत्री बनेगा, लेकिन आज का जो उनका (राहुल गांधी) बयान है, उन्होंने न्यायपालिका पर भी सवाल उठा दिया है। उन्होंने मीडिया पर भी सवाल उठा दिया है, संवैधानिक संस्थानओं पर भी उठा दिया है। कोई भारत माता का सपूत भारत के बाहर जाकर भारत के विरोध में एक शब्द नहीं बोल सकता है। इनकी भाषा निश्चित तौर पर देश विरोधी भाषा है।'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो बुजुर्ग है वो उन्हें रोके, जिससे देश की बदनामी होती है। मौर्य ने कहा कि उनके बयान सुनकर मुझे आश्चर्य होता है कि भाजपा और देश के प्रधानमंत्री के विरोध में वह विदेश में बोल रहे है। उन्होंने जो कुछ बोलना है 2024 के चुनाव है सामने। वो भारत की जनता के बीच आकर बोले, भारत की धरती पर बोले।
कहा कि वो विदेशों में बोलकर देश को बदनाम करने का पाप कर रहे है। उन्होंने देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश के विरूद्ध प्रलाप कर रहे राहुल गांधी क्या अगला चुनाव अमेरिका में लड़ेंगे,लोकतंत्र को परिवार तंत्र समझ गांधी परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध की सभी हदें पार की है! अब मिडिया सहित संवैधानिक संस्थाओं पर विदेश में आरोप अक्षम्य अपराध और भारत द्रोह है!'












Click it and Unblock the Notifications