राम रहीम के समर्थकों का बवाल, दिल्ली-उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट
बाबा राम रहीम के मामले में फैसल के बाद यूपी और दिल्ली में अलर्ट जारी, सुरक्षा के पुक्ता इंतजाम
लखनऊ। बलात्कार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में आरोपी करार दिए जाने के बाद डेरा सच्चा प्रमुख बाबा राम रहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राम रहीम को सजा के ऐलान के बाद ही तमाम इलाकों में हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं। सीबीआई की विशेष कोर्ट के फैसले के बाद से ही माहौल काफी तनावग्रस्त हो गया है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहता है, लिहाजा तमाम जगहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने बताया कि आसपास के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि तमाम प्रशासनिक अमले को इसके लिए अलर्ट पर रखा गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा अधिक बढ़ा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- फैसले के दौरान कोर्ट रूम में कैसा था गुरमीत राम रहीम का रुख
बाबा के समर्थकों के उग्र और हिंसात्मक रवैये को देखते हुए पुलिस किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है।
खुफिया विभाग ने पंजाब और हरियाणा से सटे राज्यों को अलर्ट जारी करके इस बात की जानकारी दी है कि हिंसा की घटनाएं हो सकती हैं, लिहाजा सुरक्षा के इंतजाम को बढ़ाया जाए। जिसके बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर यूपी ने तमाम सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दे दिए हैं। यही नहीं सिरसा में भी भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चप्पे चप्पे पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications