UP Covid Update: 24 घंटे में 172 मामले सामने आए, Lucknow में 37 पॉजिटिव केस मिले
यूपी में कोरोना के मामलों को लेकर सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। सीएम योगी की तरफ से हर दिन टीम 9 के साथ कोविड की स्थितियों पर बैठक होती है जिसमें अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाता है।

UP reports 172 new COVID cases: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत यूपी के अन्य जिलों में कोरोना के मामलों मे कमी आई है। चिकित्सकों की माने तो पहले की तुलना में हालांकि मामलों में कमी आई है लेकिन अभी भी पॉजिटिव मामलों का आना चिंता का विषय है। सरकार हर जिले में कोविड मरीजों पर नजर रखे हुए है और कमांड कंट्रोल सेंटर से भी कोविड अस्पतालों पर नजर रखी जा रही है। सीएम ने कहा है कि कोरोना के मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यूपी में 172, लखनऊ में 37 मामले सामने आए
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 37 मरीजों समेत पूरे यूपी में 172 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,776 हो गई है। हालांकि आगरा में एक मौत की खबर है। स्वास्थ्य विभाग के पूरे राज्य में कोविड के मामलों पर बराबर नजर रखी जा रही है।
गाजियाबाद और नोएडा में भी मिले नए मामले
साथ ही, गौतमबुद्ध नगर में 15 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जबकि गाजियाबाद में 22 और मथुरा में 14 नए मामले दर्ज किए गए। महोबा को छोड़कर शेष जिलों ने एकल अंक में नए मामले दर्ज किए। महोबा में शून्य सक्रिय मामले हैं। इस बीच, दिन में 292 मरीज स्वस्थ भी हुए।
लखनऊ में इन जगहों पर मिले कोरोना मरीज
लखनऊ में, चिनहट ने 4 नए कोविड मामले, इंदिरा नगर 3, और एनके रोड 3 दर्ज किए। लखनऊ में अब 481 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मार्च 2020 से अब तक कुल 21,4,3007 कोविड मामले दर्ज किए गए हैं और कोविड पॉजिटिव मामलों में 23,686 मौतें हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications