यूपी सीएम की फ्री मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग ने दिखाया कमाल, 20 छात्रों का हुआ यूपीएससी ने सलेक्शन
उत्तर प्रदेश सरकार सिविल सेवा की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना चला रही है। इस बार की सिविल सेवा परीक्षा में इस कोचिंग में पढ़ने वाले 20 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है। वहीं पिछली बार इस योजना के तहत कोचिंग में पढ़ने वालों छात्रों की संख्या 13 थी।

राज्य सेवाओं, रक्षा सेवाओं के अलावा मेडिकल, इंजीनियरिंग के छात्रों को मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के तहत कोंचिग की सुविधा दी जाती है। इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों को कोचिंग सुविधा देकर उनका भविष्य संवारना है।
ये योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 2021 में शुरू की गई थी।
उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने ये जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साक्षा की थी। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के 20 अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 क में सफलता का झंडा लहराया है।
सभी सफल अभ्यर्थियों, शिक्षकों व कोर्स प्रबंधकों को बहुत, बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications