UP News: CM Yogi ने मैनपुरी में माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- वे राजनीति की बड़ी शख्सियत थे

UP CM Yogi ने शुक्रवार को मैनपुरी में स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया और इस दौरान कहा कि वह देश की राजनीति के उभरते हुए शख्सियत थे।

योगी आदित्यनाथ

Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मैनपुरी में माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया और पूर्व केंद्रीय मंत्री को 22 साल पहले एक विमान दुर्घटना में उनकी असामयिक मृत्यु से पहले "देश की राजनीति में उभरता हुआ व्यक्ति" बताया।

कांग्रेस नेता और ग्वालियर राजघराने के वंशज माधवराव सिंधिया की 30 सितंबर, 2001 को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भैसरोली गांव के पास एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

ज्याेतिरादत्य की उपस्थिति में हुआ प्रतिमा का अनावरण

माधवराव सिंधिया के पुत्र केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में शुक्रवार को प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखनाथ पीठ का ग्वालियर राजघराने से सदियों पुराना रिश्ता है।

उभरती हुए शख्सियत थे माधवराव सिंधिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि, "माधवराव सिंधिया देश की राजनीति में एक उभरती हुई शख्सियत थे और 2001 में हुई त्रासदी से हर कोई स्तब्ध था। हर जाति, पंथ, धर्म, संप्रदाय के लोगों और राजनीतिक रेखाओं से ऊपर उठकर नेताओं ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।"

अपराधियों-भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी

इस कार्यक्रम में, आदित्यनाथ ने मैनपुरी के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार "जीरो टॉलरेंस" की नीति के साथ अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है और देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कानुपर में एयरपोर्ट के कार्यक्रम में भी शरीक हुए सिंधिया

हालांकि मैनपुरी में हुए कार्यक्रम के बाद योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कानुपर एयरपोर्ट पर सिविल इनक्लेव का अनावरण किया। इस मौके पर ज्योतिरादित्य ने कहा कि लंबे समय से कानुपर एयरपोर्ट के एक्सपेंशन की मांग चल रही थी जो आज जाकर पूरी हुई है। आज एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है और इसको आधुनिकीकरण हो रहा है। जनता को इसका फायदा मिलेगा।

इसके साथ सीएम योगी ने भी कहा कि इस एयरपोर्ट के विस्तार से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी और नई नई कम्पनियां यहां से अपनी उड़ानों की शुरूआत करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+