लोकसभा चुनाव 2024: CM योगी ने मतदाताओं किया अभिनंदन, कहा- जनता के आशीर्वाद से अबकी बार NDA 400 पार
UP News: चुनाव आयोग ने शनिवार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आम चुनाव की तारीखों के ऐलान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से 'अबकी बार NDA 400 पार' के संकल्प की सिद्धि अवश्य प्राप्त होगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आज से प्रारंभ हो रहे 'महापर्व' आम चुनाव में आप सभी मतदाताओं का हार्दिक अभिनन्दन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों से समवेत होते हुए आज पूरे देश में जन गण का मन #PhirEkBaarModiSarkar की गूंज से ओतप्रोत है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से 'अबकी बार NDA 400 पार' के संकल्प की सिद्धि अवश्य प्राप्त होगी। आप सभी मतदाता इस महायज्ञ में 'मतदान' रूपी आहुति देकर इसे सफल बनाएं। भारत माता की जय! इससे पहले सीएम योगी ने रामपुर को आज 610 करोड़ की सौगात दी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज रामपुर में 610 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया। तो वहीं, मुरादाबाद में 513 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया।












Click it and Unblock the Notifications