Ayodhya: सीएम योगी देंगे पीएम मोदी को अयोध्या आने का न्योता, यह है खास वजह

CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मिलने की वजह भी बेहद खास है। इस दौरान सीएम योगी पीएम को अयोध्या आने का निमंत्रण देंगे। अवसर है श्रीराम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम का। इसके साथ की सीएम कई अन्य योजनाओं पर भी विचार विमर्श करेंगे।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। भूतल का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसका उद्घाटन कार्यक्रम 2024 के पहले माह जनवरी में होना है। इसे लेकर वृहद स्तर पर तैयारी चल रही है। भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 15 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगा। 21 से 23 जनवरी के बीच रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा सकती है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण की भेजा जा चुका है।

cm

श्रीराम मंदिर उद्घाटन का भव्य कार्यक्रम दिसंबर माह से झलकने लगेगा। इसी माह से अयोध्या प्रभु श्रीराम के रंग में पूरी तरह डूबी नजर आएगी। इसके लिए खास तैयारी की जा रही है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाएं इस उद्घाटन कार्यक्रम को देखकर तैयार की जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+