UP News:योगी सरकार ' नव विवाहित जोड़ों' के लिए करेगी खास पहल, इस तिथि से चलेगा यह अभियान
CM Yogi News Uttar Pradesh: परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 18 से 31 जनवरी तक मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. पिंकी जोवेल की तरफ से समस्त मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं | इस अभियान के अंतर्गत परिवार नियोजन सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
मिशन निदेशक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पखवाड़े के दौरान जनपदों के दूर-दराज इलाकों में परिवार नियोजन के महत्वपूर्ण संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें और परिवार नियोजन के प्रति उनकी जागरूकता और रुचि में वृद्धि हो। इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक परिवार नियोजन के लाभ पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

महाप्रबंधक, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सुर्यान्शु ओझा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी है | अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए चिन्हित सेवा प्रदायगी इकाइयों पर परिवार नियोजन से संबंधित बैनर, दीवार लेखन और प्रचार सामग्री जनपद स्तर पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही सारथी वाहन का उपयोग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में परिवार नियोजन सेवाओं से जुड़ी जागरूकता के लिए किया जाएगा | सामुदायिक गतिविधियों के तहत सास-बहू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें परिवार नियोजन के महत्व पर चर्चा कर परिवारों को जागरूक और प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन जैसी गतिविधियों का आयोजन नसबंदी अपनाने वाले पुरुषों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाएगा।
साथ ही नवविवाहित जोड़ों को 'शगुन किट' प्रदान की जाएगी जिसमें गर्भनिरोधक साधन और परिवार नियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और परिवार नियोजन साधनों का वितरण करेंगे।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Noida Metro Case: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदी युवती कौन है? क्यों उठाया खौफनाक कदम? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications