महाकुंभ के बहाने सीएम योगी ने अखिलेश को घेरा, कहा- 'चोरी छिपे संगम में लगाई डुबकी, जनता को कह रहे मत जाओ'
Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत (Baghpat News) पहुंचे। यहां महाकुंभ के बहाने सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। सीएम योगी ने कहा, 'संगम में छिपकर डुबकी लगाई और वापस आ गए लेकिन जनता से कह रहे हैं कि डुबकी मत लगाओ।'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार 12 फरवरी को बागपत के छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की प्रतिमा का अनावरण एवं लोकार्पण किया। इसके साथ ही सीएम ने 351 करोड़ की 281 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह उनके साथ रहे।

जनसभा को संबोधित करते हुए इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज माघी पूर्णिमा के अवसर पर करोड़ों लोग प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगा रहे हैं। ये नया उत्तर प्रदेश है, जिसकी आबादी 25 करोड़ है और कल तक 50 करोड़ लोग प्रयागराज में डुबकी लगा चुके हैं।
इस दौरान अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों की आदत है, चोरी छिपे उन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई और दुनिया को कहते रहे कि मत लगाओ। ऐसे ही चोरी छिपे संगम में डुबकी लगाकर आ गए लेकिन जनता को कह रहे हैं मत जाओ। उन्हें जब मौका मिला तो कुछ नहीं किया।
तो वहीं, सीएम योगी ने कहा कि कहा कि वेस्ट यूपी के किसानों ने खेती की उन्नत तकनीक अपनाकर अपना विकास किया है। चौधरी अजित सिंह भी कहते थे कि देश के विकास का रास्ता खेत और किसान से होकर गुजरता है। उसी से प्रेरणा लेकर हम किसानों के हित की दिशा में काम कर रहे हैं।
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले पुलिस की भर्ती निकलती थी, लेकिन नौजवान को नौकरी नहीं मिलती थी। हमारी सरकार में अब पुलिस भर्ती चल रही है। इसी साल में यूपी पुलिस को 60 हजार नए पुलिसकर्मी मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: MP News: यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाला आरोपी सुनील गुर्जर गिरफ्तार, STF ने मुरैना से पकड़ा












Click it and Unblock the Notifications