सीएम योगी ने धोए बच्चियों के पैर मां की चुन्नी ओढ़ाकर अपने हाथों से कराया भोजन
लखनऊ। शारदीय नवरात्र की नवमी के अवसर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजना किया। एक घंटे चली पूजन के बाद सीएम योगी ने नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव के पैर धोकर, मां की चुन्नी ओढ़ाई और अपने हाथों से भोजन कराया। उन्होंने अपने टवीटर एकाउंट से ये तस्वीरें शेयर भी की हैं।

बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार से 5 दिनों के दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने नवमी पर मां दुर्गा की पूजा के बाद पारंपरिक अनुष्ठान किया और कन्याओं को भोजना कराया। बता दें कि इस दौरान सीएम योगी ने 101 कन्याओं का पांव धोकर और वस्त्र प्रदान कर पूजा-अर्चना करने के बाद सभी को प्रसाद ग्रहण कराया। योगी ने सभी कन्याओं को अपने हाथ से दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदाई भी की।
इसी के साथ गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर के हाथों होने वाली नवमी की पारंपरिक कन्या पूजन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। मंदिर में कन्या पूजन के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। उनके साथ भेदभाव सत्य के महत्व को नकारना है। जिस समाज में मातृशक्ति का सम्मान होगा वह समाज संपन्न होगा।












Click it and Unblock the Notifications