Twitter पर छाई सीएम Yogi Adityanath की बिल्ली के साथ फोटो, यूजर्स ने कुछ यूं दिए रिएक्शन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया खूब वायरल हुईं, जिसमें उनकी गोद में एक बिल्ली बैठी नजर आ रही हैं।

UP CM Yogi Adityanath: साल के अंतिम दिन सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर खूब वायरल हुईं। इस तस्वीर को सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिशिल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें सीएम योगी की गोदी में एक बिल्ली बैठे हुए नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के आने के बाद तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की इस तस्वीर पर अभी तक 32 हजार से ज्यादा लाइक व 3 से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी अपने पारंपरिक भगवा वस्त्र में गोरखपुर मंदिर स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे, जहां एक बिल्ली उनकी गोद में आकर बैठ गई। इस तस्वीरो को शेयर करते हुए लिखा, 'हित अनहित पसु पच्छिउ जाना।' जिसका मतलब है कि 'पक्षी और जानवर भी दोस्तों और दुश्मनों के बीच अंतर कर सकते हैं।'
यूजर्स ने कुछ यूं दिए रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स ने सीएम योगी की इस पोस्ट पर कमेंट किया है। तो वहीं, कई यूजर्स ने फोटोज के नीचे "जय श्री राम" के नारे लगाए। एक यूजर ने लिखा, 'हमें ऐसे ही लोगों की जरूरत है... टाइगर से बिल्ली तक सबको प्रेम करें...।' एक अन्य ने यूजर्स ने लिखा, 'जानवर को भी दुलार किया जाना चाहिए, बेरोजगार को भी रोजगार दिया जाना चाहिए।' वहीं, एक अन्य यूजर्स ने लिखा, बिल्ली कितनी भाग्यशाली है, जिससे इतना प्रेम और दूसरी और आपके शिक्षा मित्र मर रहे हैं, थोड़ा हित उनका भी कर दीजिए।'
सीएम योगी ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद
सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर स्थिति गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे और गुरु गोरक्षनाथ की आराधना की। पुरोहित के वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ को पुष्पमाला इत्यादि अर्पण किया तथा अखंड ज्योति की भी पूजा की।












Click it and Unblock the Notifications