Ramabai Ambedkar की जयंती पर CM योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात

Ramabai Ambedkar Jayanti: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई अंबेडकर की आज जयंती हैं। माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि सक्षम समाज के निर्माण हेतु उनका योगदान हम सभी के लिए पाथेय है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर माता रमाबाई आंबेडकर की तस्वीर शेयर की है। साथ ही लिखा, 'महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक, सामाजिक समानता व सद्भाव की प्रबल पक्षधर, माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! सुशिक्षित एवं सक्षम समाज के निर्माण हेतु उनका योगदान हम सभी के लिए पाथेय है।'

UP CM Yogi Adityanath

आपको बता दें कि, भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई भीमराव अंबेडकर का जन्म 7 फरवरी 1898 को एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन पर रमाबाई का काफी असर पड़ा था। इतना ही नहीं, उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी मदद की।

रमाबाई को उनकी मानवीय संवेदना, विनम्रता और करुणा के लिए जाना जाता है। रमाबाई को लोग रमाई या मां रमा के नाम से जानते हैं, इसकी खास वजह उनकी विनम्रता और करुणा है। बता दें कि भीमराव अंबेडकर से रमाबाई का विवाह साल 1906 में हुआ था। उस समय रमाबाई अंबेडकर 9 साल की थीं और बाबा साहेब 15 साल के थे।

लगातार 29 सालों तक रमाबाई ने बाबा साहेब का साथ दिया था। लेकिन, लंबी बीमारी ने उन्हें हरा दिया और 26-27 मई 1935 को मुंबई में रमाबाई का देहांत हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+