UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना, गायों को खिलाया गुड़
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इसके साथ ही मंदिर परिसर में स्थित गौ शाला में गायों को गुड़ खिलाया। वह गुरुवार को बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया था और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
UP News: CM Yogi के मंत्री ने उनकी ही पुलिस की उड़ाई धज्जियां, जो कहा सुन उड़ जाएंगे होश
सीएम योगी ने देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर मां से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। उन्होंने जनकल्याण के लिए मां से प्रार्थना की। सीएम योगी की मां ने गहरी आस्था है। वह अक्सर यहां आते रहते हैं।

मां। की विशेष पूजा अर्चना के बाद सीएम योगी गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास जी आदि मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications