UP News: CM Yogi के मंत्री ने उनकी ही पुलिस की उड़ाई धज्जियां, जो कहा सुन उड़ जाएंगे होश
Sanjay Nishad Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ जहां पुलिस, प्रशासन और आम जनता में सामंजस्य बैठाने का काम कर रही है। समाज के हर एक वर्ग को साथ लेकर चलने का काम कर रही हैं वहीं सीएम योगी के ही मंत्री ने पुलिस को लेकर ऐसा बयान दिया है जो शर्मसार करने वाला है। मंच पर भाषण देते देते मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद इस कदर बहक गए कि पुलिस पर ही निशाना साध दिया। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पुलिस को लेकर कई शर्मसार करने वाली बातें कहीं है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
संजय निषाद जनाधिकार यात्रा लेकर सुल्तानपुर पहुंचे थे । इसी कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान उन्होंने ऐसा विवादित बयान दिया जिसकी चर्चा होने लगी है। संजय निषाद ने पुलिस से कहा कि हमारे लड़कों के ऊपर से सारे फर्जी मामले हटाओ, नहीं तो आंदोलन होगा और दरोगा सस्पेंड हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम तक से शिकायत कर दूंगा, मैं ऐसे ही यहां नहीं पहुंचा हूं। बल्कि 7 दरोगा का हाथ-पैर तुड़वाकर, यहां पहुंचा हूं।

संजय निषाद ने कहा कि अगर हमारे समाज के व्यक्ति को फंसाया गया, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि दरोगा ज्यादा ड्रामा करोगे तो जेल जाओगे और बेल भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो दरोगा के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करेंगे। संजय निषाद ने यह बयान सुल्तानपुर के चांदा इलाके के मदारडीह गांव में दिया।
दरअसल, होली के दिन सुल्तानपुर में एक दलित और निषाद परिवार के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच मारपीट भी हुई और दलित परिवार के कहने पर शाहपुर ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसमें से प्रधान समेत चार लोगों को जेल भी भेज दिया गया। निषाद परिवार ने इसकी शिकायत संजय निषाद से की तो उन्होंने सीओ और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications